Shriya Saran Alert Fans About Scam: आजकल अभिनेत्रियों के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है. हाल ही में अदिति राव हैदरी के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. अदिति ने फैंस और लोगों को एक पोस्ट के जरिए सतर्क रहने की सलाह दी थी. इसके बाद अब एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ फर्जीवाड़े का मामले सामने आया है. इसकी जानकारी खुद श्रिया सरन ने पोस्ट के जरिए दी है.
सरन ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री श्रिया सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस श्रिया सरन ने व्हाट्सएप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उनकी फोटो लगी है और नंबर पर नाम लिखा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सरन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये बेवकूफ कोई भी हो, प्लीज लोगों को मैसेज लिखना और समय बर्बाद करना बंद करो. ये सच में बहुत अजीब है, लोगों का समय बर्बाद हो रहा है और मुझे बहुत बुरा लग रहा है.
क्या बोलीं सरन?
श्रिया सरन ने आगे लिखा कि ये मैं नहीं हूं और ना ही ये मेरा नंबर है. ये इंसान उन लोगों तक जा रहा है, जिनकी मैं रिस्पेक्ट करती हूं या जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं. ये बहुत अजीब है, तुम ऐसा करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हो? जाओ, जिंदगी जियो, किसी को परेशान ना करो. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक स्टोरी पोस्ट करके इससे दूर रहने की सलाह दी है और सतर्क रहने को कहा है.
अदिति के नाम पर भी हुआ था फर्जीवाड़ा
सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे एक दोस्त ने कॉल करके बताया कि कोई मेरे नाम से लोगों से कॉन्टैक्ट कर रहा है. इस फेक नंबर से दूर रहें, कोई भी वर्क बुकिंग या पेमेंट ना करें. इसके पहले अदिति के साथ ऐसा हुआ था. एक्ट्रेस ने भी पोस्ट शेयर करके लोगों को अलर्ट किया था और कुछ भी अजीब होने पर उनकी टीम से संपर्क करने के लिए कहा था.
यह भी पढ़ें- Vikram Bhatt के को-एक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines