Vikram Bhatt के को-एक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

Vikram Bhatt: फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट लगातार इन दिनों 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में फंसे हुए हैं. इस केस में अब पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है. आइए जानते हैं कि क्या है केस में नया अपडेट?

Vikram Bhatt

Vikram Bhatt. image credit- social media

Vikram Bhatt: फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. विक्रम इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं और उन पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज है. इस बीच अब मामले में नया मोड़ आया है. इस बीच उदयपुर पुलिस ने मुंबई से विक्रम के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर

उदयपुर पुलिस ने 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में मुंबई से दो लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने जिन दोनों लोगों को अरेस्ट किया है वो विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर हैं. बता दें कि इस मामले को लेकर भूपालपुरा थाने में एफआईआर दर्ज थी और इसी के आधार पर इन दोनों को अरेस्ट किया गया है. गौरतलब है कि इस पूरे मामले की शिकायत उदयपुर के मशहूर इंदिरा आईवीएफ के डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा थाने में करवाई है.

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

अपनी शिकायत में डॉक्टर ने बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथियों ने इंदिरा एंटरटेनमेंट के नाम से करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी और जांच के बाद अब दो लोगों को अरेस्ट किया है. इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर दयपुर सिटी (ईस्ट) डीएसपी छगन पुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में फर्जी बिलों के जरिए रुपये हड़पने का मामला सामने आया है.

कई और लोग हो सकते हैं अरेस्ट

इसी के बाद इन दोनों लोगों को अरेस्ट किया गया है. डीएसपी ने आगे कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और फर्जी बिलों और पेमेंट के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. इस मामले में आगे भी कई लोग अरेस्ट हो सकते हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या नया अपडेट सामने आता है? और पुलिस के हाथ और क्या नए सबूत और जानकारी लगती हैं. गौरतलब है कि इस तरह की धोखाधड़ी के मामले में एक दो नहीं बल्कि कई लोगों के नाम सामने आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ