बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े पर हाल ही में गंभीर आरोप लगे। करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में श्रेयस तलपड़े का नाम आया और हर ओर उनकी बातें होने लगी। इस बीच अब अभिनेता की टीम ने इस पर रिएक्ट किया है। साथ ही बताया है कि आखिर इस पूरे मामले का सच क्या है? आइए जानते हैं कि आखिर श्रेयस की टीम का इस मामले पर क्या कहना है?
श्रेयस की टीम ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, इसको लेकर श्रेयस की टीम ने कुछ ही देर पहले उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेता की टीम ने ऑफिशियल बयान देते हुए इस तरह की सभी चीजों को खारिज कर दिया है। श्रेयस की टीम ने उनके संग किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फिर इस तरह की किसी भी चीज में शामिल होने की खबरों को गलत और निराधार बताया है।
टीम ने आरोपों का किया खंडन
अभिनेता की टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ये बेहद दुखद है कि किसी भी सेलेब के लिए मेहनत से बनाई उनकी इमेज को झूठी अफवाहों की वजह से खराब करने की कोशिश की जाती है। टीम ने आगे कहा कि श्रेयस तलपड़े पर धोखाधड़ी में शामिल होने के तमाम आरोप और इस तरह की सभी रिपोर्ट्स झूठी हैं। साथ ही अभिनेता का इनसे कोई कनेक्शन भी नहीं है।
अभिनेता का किसी से कोई संबंध नहीं- टीम
टीम ने बताया कि एक सेलेब्रिटी होने के तौर पर उन्हें कोई इवेंट्स में बुलाया जाता है और वो कई लोगों ने मिलते भी हैं, हाथ मिलाते हैं और सेल्फी लेते हैं, लेकिन अब कौन इसका क्या मिसयूज करेगा ये कोई नहीं जानता। इसलिए हम अक्सर फैंस और आम जनता से रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी भी बात पर यकीन करने से पहले पूरी सच्चाई जान लें। टीम ने बताया कि इस तरह की किसी भी कंपनी संग उनका कोई संबंध नहीं है।
चिटफंड मामले में आया था नाम
साथ ही उन्होंने अपने बयान में लिखा कि हम सभी से गलत जानकारी फैलानी वाले तथ्यों को लेकर परखने की अपील करते हैं। साथ ही अभिनेता का नाम इस तरह की चीजोंसे दूर रखा जाए, वो कानून का पालन करने वाले हैं। गौरतलब है कि हाल ही में श्रेयस तलपड़े का नाम चिटफंड मामले में आया था। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में एक्टर के अलावा 14 अन्य लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी का एक नया मामला भी दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- रियान पराग क्यों हो रहे हैं ट्रोल? क्या सारा अली खान से जुड़ा है मामला?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
14 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines