हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ाई श्रेयस-काजल की 'द इंडिया स्टोरी', 2 दिन की कमाई ने मेकर्स की बढ़ाई टेंशन

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पोइजन इन प्रोग्रेस’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. लेकिन इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है. मूवी ने दो दिनों में 50 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई है.

विज्ञापन
The India Story ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पोइजन इन प्रोग्रेस’ इसी हफ्ते थिएटर्स में रिलीज की गई है. फिल्म रिलीज होने से पहले अच्छा खासा चर्चा में बनी हुई थी. लेकिन जब यह मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, तो इससे ऑडियंस का साथ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इस फिल्म की कहानी खेती में जहरीले कीटनाशकों और केमिकल्स के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाया गया है. जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित गंभीर बीमारियां होती है. फिल्म द इंडियन स्टोरी ने पहले दो दिनों में काफी खराब प्रदर्शन किया है. श्रेयस तलपड़े कि इस फिल्म ने दो दिनों में 50 लाख रुपये का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाई है.

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर छाई समांथा की ये दमदार एक्शन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म ने कितने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार ‘द इंडिया स्टोरी‘ पहले दिन 16 लाख रुपये का कारोबार किया है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 25 लाख रुपये की कुल कमाई की है. फिल्म ने दो दिनों में भारत में 41 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं ‘द इंडिया स्टोरी‘ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 46 लाख रुपये की कमाई की है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रविवार यानी आज कितने का कारोबार करती है. फिल्म का निर्देशन चेतन डीके के द्वारा किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर देखने के लिए परफेक्ट हैं Netflix की ये 5 थ्रिलर फिल्में, आखिरी सीन तक बना रहेगा सस्पेंस

‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म स्टार कास्ट

‘द इंडिया स्टोरी’ श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल के अलावा तृषा सारदा, अतुल तिवारी, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, शाम मशलकर और कमलेश सावंत जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है. आपको बता दें कि यह मूवी हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को बनाने में करीब 20 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. मूवी की कमाई ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola