हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shraddha Kapoor के रिश्ते की खुली पोल, एक वॉलपेपर से हुआ दूध का दूध पानी का पानी

Shraddha Kapoor Wallpaper: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर आखिर किसकी फोटो लग दी हुई है। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस के रूमर्ड रिलेशनशनप पर हुए बड़े खुलासे के बारे में।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Wallpaper

Shraddha Kapoor Wallpaper: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से अपने अभिनय और सुंदरता से सबका ध्यान खींचती आई हैं। पिछले दिनों श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद काफी चर्चाओं में रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और एक्ट्रेस को फिर से लाइमलाइट में ला दिया। वहीं, श्रद्धा की लव लाइफ भी अब सुर्खियों में है, क्योंकि वो लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर इशारे दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की लव लाइफ में नया मोड़ आया जब उनका फोन वॉलपेपर उनके रोमांटिक रिश्ते को दुनिया के सामने लाकर रख दिया।

श्रद्धा कपूर के फोन का वॉलपेपर दिखा

मुंबई में हाल ही में स्पॉट हुई श्रद्धा कपूर ने अपने फोन के वॉलपेपर दिखाकर अपनी लव लाइफ को खुलकर शेयर कर दिया। हालांकि श्रद्धा ने अब तक अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन उनके फोन वॉलपेपर में दिखाई दी तस्वीर ने सब कुछ बयान कर दिया। जैसे ही श्रद्धा कपूर अपनी कार की तरफ बढ़ीं, उन्होंने गलती से अपने फोन का पावर बटन दबा दिया, जिससे उनके फोन का वॉलपेपर सभी के सामने आ गया। इस वॉलपेपर में श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की रोमांटिक तस्वीर थी, जिसमें वो एक-दूसरे को गले लगाए और किस करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर ने उनके फैंस का दिल छू लिया और उनकी लव लाइफ को लेकर अब कोई शक नहीं रहा।

श्रद्धा और राहुल की लव स्टोरी

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के बीच प्यार की शुरुआत हाल ही में हुई थी, जब उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों का पहला सार्वजनिक अपीयरेंस अहमदाबाद में एक शादी में हुआ था, जहां दोनों का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद दोनों को मोबाइल शॉपिंग करते भी देखा गया था। कुछ समय बाद, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था, जिससे अफवाहें उड़ीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अब दोनों फिर से साथ हैं और उनकी रिलेशनशिप को लेकर कोई भी शक नहीं बचा है।

विज्ञापन

राहुल मोदी कौन हैं?

राहुल मोदी पेशे से एक फिल्म राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वो ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की मुलाकात फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस थीं।

श्रद्धा कपूर का इन्कॉग्निटो अंदाज

हालांकि श्रद्धा और राहुल दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही दिखाते हैं, लेकिन जब भी वो साथ होते हैं, तो उनके बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आती है। श्रद्धा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ की तस्वीरें पोस्ट करने से बचती हैं, लेकिन दोनों को कई बार साथ में घूमते और शॉपिंग करते हुए देखा गया है। अब जब श्रद्धा का वॉलपेपर सामने आया, तो उनके फैंस को रोमांटिक पलों का एक प्यारा ग्लिम्स मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Oscar 2025 में होस्ट की हिंदी सुन हैरान हुए फैंस, बोले- नाश्ते के साथ ऑस्कर देखना…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola