'जब दिल बड़ा और...', Shraddha Kapoor ने कुछ इस तरह मनाया संडे, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिखाई झलक

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर प्यार लुटाते हैं और अपना रिएक्शन देते हैं।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा कपूर खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब श्रद्धा कपूर ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने संडे किस तरह से मनाया है। आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर ने इन तस्वीरों में क्या-क्या शेयर किया है?

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जब दिल बड़ा, सोच बड़ी, तो पेंडेंट छोटा क्यों? और इसके साथ ही येलो हर्ट इमोजी भी शेयर किया है। वहीं, पोस्ट की बात करें तो इसके पहले फोटो में श्रद्धा कपूर ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बड़े और प्यारे से पेंडेंट को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

एक्ट्रेस की पोस्ट में

वहीं, दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस बैठी हुई हैं और एक प्यारी-सी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। तीसरे फोटो में श्रद्धा ने चाय के साथ पोज दिया है और वो चाय के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इसके अगले फोटो में चाय के कप के साथ समंदर के व्यू की फोटो शेयर की है। इसके अगले फोटो में भी श्रद्धा ने अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना लव वाला पेंडेंट फ्लॉन्ट कर रही हैं।

पप्पी की क्यूट फोटो

श्रद्धा कपूर ने इसके अगले पोस्ट में एक प्यारे से पप्पी की फोटो शेयर की है और आखिरी तस्वीर में भी एक्ट्रेस ने एक पप्पी की फोटो शेयर की है, जो बेहद क्यूट है। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आंखें पेंडेंट की तरह चमक रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रियल संडे तो अब हुआ है।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा कि कमाल करती हो श्रद्धा जी। एक ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इ पोस्ट पर फायर और दिल की इमोजी भी शेयर की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ