Sshura Khan के चेहरे पर दिखा अलग ही ग्लो, प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज, Arbaaz Khan की बेगम का वीडियो वायरल

शूरा खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर शूरा के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं, जिसके बाद शूरा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो चुकी हैं।

Arbaaz Khan, Sshura Khan

अरबाज खान और बेगम शूरा खान। image credit- instagram

विज्ञापन

अरबाज खान और उनकी बेगम शूरा खान पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अरबाज और शूरा को लेकर चर्चा है कि दोनों जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, अरबाज, शूरा या फिर खान फैमिली में से किसी ने भी इन अफवाहों को अभी तक कंफर्म नहीं किया है। इस बीच अब शूरा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फेस पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है।

शूरा खान का वीडियो वायरल

दरअसल, सेलिब्रेटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शूरा खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान एक शॉप से निकल रही हैं और तेजी से अपनी कार की और जा रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस बीच शूरा पैप्स को कुछ कहती भी नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा ने इस बार कैमरे के सामने कोई पोज नहीं दिया और वो तेजी से अपनी कार में जा बैठीं। इसके बाद उन्होंने पैप्स को बॉय भी बोला।

Advertisment

ग्लो करती दिखीं शूरा खान

इस दौरान शूरा खान ने ऑरेंज कलर का कॉर्ड सेट पहना था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी। साथ ही शूरा के फेस पर एक अलग ही ग्लो भी देखने को मिला और वो लगातार स्माइल फेस के साथ नजर आई। वहीं, अब शूरा का ये वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे नहीं भागो, थोड़ा आराम से चलो।

क्या बोले यूजर्स?

वहीं, दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर प्रेग्नेंट नहीं होती, तो ऐसे जाती क्या? एक और यूजर ने कमेंट किया कि सलमान खान का भतीजा या भतीजी आने वाली हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी कई बार शूरा खान पैप्स के कैमरे के सामने आ चुकी हैं और हर बार वो इसी तरह से ग्लो करती हैं।

विज्ञापन

अरबाज ने दिया था हिंट

बता दें कि अरबाज और शूरा का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पैप्स के बधाई देने पर अरबाज ने थैंक्स बोला था और तबसे लोगों ने कयास लगाए हैं कि अरबाज ने शूरा की प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ