Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। फैंस के साथ एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में भी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बेहद खास कैप्शन लिखा। वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस के पोस्ट के कैप्शन ने तो फैंस का ध्यान खींचा ही, साथ ही ऋतिक का कमेंट भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें- अब किसके प्यार में पड़ी शिवांगी जोशी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी के लिए…
श्रद्धा कपूर ने शेयर की फोटोज
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस धूप लेते हुए सेल्फी ले रही हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जादू जैसी धूप की जरूरत है। अभिनेत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
Shraddha Kapoor
ऋतिक रोशन ने दिया ऐसा रिएक्शन
श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि वह आ रहा है, उसे बताऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए इमोजी भी शेयर किए। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब तक 1 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि तो फिर बारिश में छम छम छह कौन करेगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ज्यादा धूप के लिए बुर्ज खलीफा के टॉप पर चले जाए। तीसरे यूजर ने लिखा कि लगता है रोहित मेहरा को बोलना पड़ेगा जादू बुलाओ उसकी बहन मिल गई है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब एक्ट्रेस की पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। वहीं, अब वो फिल्म ‘स्त्री 2’ में व्यस्त हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines