Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा के लेटेस्ट पोस्ट का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी यकीन करने को तैयार हैं कि IPL मैच में श्रद्धा कपूर के जैसी एक लड़की यानी उनकी हमशक्ल थीं। नहीं समझे ना, तो आइए फिर आपको समझाते हैं।
श्रद्धा कपूर की हमशक्ल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान की है। वायरल हो रही इस फोटो में एक खूबसूरत-सी लड़की एक प्यारी-सी स्माइल के साथ नजर आ रही है। साथ ही ये लड़की देखने में बिल्कुल श्रद्धा कपूर जैसी लग रही है। वायरल हो रही फोटो को देखकर हर कोई कह रहा है कि ये एकदम श्रद्धा कपूर के जैसे दिखती हैं और अब तो खुद असली श्रद्धा कपूर ने भी ये कह दिया है।
असली श्रद्धा कपूर ने किया रिएक्ट
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने उस लड़की का फोटो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अरे ये तौ मैं ही हूं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इस फोटो को देखकर कोई भी ये पहचान नहीं पाएगा कि आखिर कौन असली श्रद्धा कपूर है और कौन नकली? वहीं, अब ये फोटो खूब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Shraddha Kapoor
‘स्त्री 2’ को लेकर चर्चा में श्रद्धा कपूर
इतना ही नहीं बल्कि कई लोग तो सोशल मीडिया पर उस लड़की की फोटो शेयर करके कह भी रहे हैं कि ये दूसरी श्रद्धा कपूर है। साथ ही कह रहे हैं कि ये एकदम रियल श्रद्धा कपूर के जैसी दिखती हैं। वहीं, अब अगर असली यानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Pooja Hegde ने खरीदा करोड़ों का घर, एक्ट्रेस के नए घर की कीमत में आ जाएंगी कई लग्जरी कार
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines