---विज्ञापन---

Pooja Hegde ने खरीदा करोड़ों का घर, एक्ट्रेस के नए घर की कीमत में आ जाएंगी कई लग्जरी कार

Pooja Hegde: पूजा हेगडे़ ने सपनों के शहर यानी मुंबई में एक बेहद आलीशान घर खरीदा है। जी हां, एक्ट्रेस ने इस घर के लिए करोड़ों खर्च किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस के घर की कीमत कितनी है?

---विज्ञापन---

Pooja Hegde: मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगडे़ अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। जी हां, एक बार फिर से अभिनेत्री सुर्खियों में आ गई हैं। भई देखो पूजा का चर्चा में आना तो बनता है क्योंकि उन्होंने सपनों के शहर यानी मुंबई में नया घर जो खरीद लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा सलमान खान की एक्ट्रेस का भी अब मायानगरी में करोड़ों का घर है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूजा ने कितने में इस घर को खरीदा है।

पूजा ने खरीदा करोड़ों का घर

पूजा हेगड़े ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीद लिया है। जी हां, किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस ने मायानगरी में 4000 हजार स्क्वायर फीट में बना 45 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। अब जब इंडस्ट्री के तमाम सितारे मुंबई में आलीशान घर में रहते हैं, तो पूजा का भी वहां रहना बनता है और इसलिए अभिनेत्री ने मुंबई में एक लग्जरी घर खरीद भी लिया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट भी हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हर कोई चाहता है सपने पूरा करना

हर एक कलाकार का सपना होता है कि वो अपनी लाइफ में अपने दम पर सारी चीजें करें। वहीं, अब पूजा ने मुंबई में इतना आलीशान घर खरीद कर हर किसी को चौंका दिया है। वहीं, जैसे ही ये खबर सामने आई तो हर कोई एक्ट्रेस को बधाई भी देने लगा। साथ ही पूजा के फैंस उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

फैंस ने दी बधाई

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि अरे वाह, ये तो बहुत खुशी की बात है। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बधाई। एक अन्य ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि पूजा हेगड़े बीते साल सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- ‘बाप हिट, बेटा फुस्स…’, Bade Miyan पहली ही फ‍िल्‍म से बन गए थे ‘हीरो’, Chote Miyan को 10 साल बाद भी सक्‍सेस का इंतजार

First published on: Apr 13, 2024 07:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola