बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर अभिनेत्री भी काफी सुर्खियां बटोर रही है. वहीं मूवी का टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. टीजर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में नजर आ रही है. अभिनेत्री के इस ट्रांसफॉर्मेशन की हर कोई जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है.
यह भी पढ़ें: Raakh से 10 गुना ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
ईठा’ फिल्म को लेकर क्यों हो रहा है विवाद?
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के टाइटल को लेकर विवाद हो रहा है. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सवाल उठाया है कि फिल्म का नाम विठाबाई के पर क्यों नहीं रखा गया है. वहीं अब दिवंगत कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी इस मांग को अपना समर्थन दे दिया है, जिसके बाद यह मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है. परिवार ने साफ कहा कि जिस मूवी में दिवंगत कलाकार की कहानी देखने को मिल रही है, उस फिल्म में उनका नाम सबसे ऊपर होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Special 26 से 1000 गुना ज्यादा तगड़ी है 2 घंटे 16 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में है चौंकाने वाला ट्विस्ट
कब रिलीज होगी ईठा फिल्म?
रिपोर्ट के मुताबिक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आपत्ति जताई है कि इस मूवी का नाम ईठा क्यों रखा गया है. पार्टी ने मेकर्स के इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी ने साफ किया है कि विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनी इस मूवी का नाम भी ‘विठा’ या ‘विठाबाई’ ही होना चाहिए. वहीं विठाबाई के परिवार ने भी फिल्म का नाम बदलने की मांग की है. आपको बता दें कि दिवंगत कलाकार के बेटे, कैलाश और राजेश नारायणगांवकर, और पोते मोहित नारायणगांवकर ने ‘ईठा’ टाइटल पर नाराजगी जाहिर की है. हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल पर चल रहे विवाद को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह मूवी 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines