श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आ रही है। इन दोनों को एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल सकता है। इन दोनों को साथ देखने के लिए वैसे भी इनके चाहने वाले बेताब रहते हैं। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने ‘आशिकी 2’ और ‘ओके जानू’ में साथ काम किया है। इस दौरान दोनों के रियल लाइफ रोमांस के चर्चे भी खूब सुनने को मिले।
श्रद्धा और आदित्य करेंगे मोहित सूरी की फिल्म में काम?
कहा जाता है कि ये दोनों डेट कर रहे थे। हालांकि, श्रद्धा और आदित्य ने कभी भी अपनी डेटिंग रूमर्स को कन्फर्म नहीं किया। वहीं, दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गईं। श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी फैंस को इतनी पसंद थी कि इनके ब्रेकअप ने सभी का दिल तोड़ दिया। जब अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में ये दोनों साथ दिखे थे, तब इनके चाहने वालों को जो राहत मिली थी वो एक बार फिर मिल सकती है।
मोहित ने श्रद्धा और आदित्य को सुनाई स्क्रिप्ट
अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित सूरी श्रद्धा और आदित्य को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो एक लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने श्रद्धा और आदित्य को अप्रोच किया है। ये फिल्म अगले साल यानी 2026 को फ्लोर पर आएगी। अब डायरेक्टर ने इन दोनों स्टार्स को फिल्म का बेसिक आईडिया भी दे दिया है और स्क्रिप्ट को पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या ‘की एंड का’ का आने वाला है सीक्वल? अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिया हिंट
एकता कपूर प्रोड्यूस कर सकती हैं फिल्म
कहा जा रहा है कि ये अभी शुरुआती स्टेज पर है। इस साल के आखिर तक पता चल जाएगा कि ये दोनों बड़े पर्दे पर फिर साथ आ रहे हैं या नहीं? हालांकि, अभी सिर्फ बातचीत चल रही है और अगर बात बन जाती है, तो इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर सकती हैं। यानी अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है। वहीं, अगर ये दोनों साथ काम करने के लिए राजी हो जाते हैं, तो ये इनके फैंस के लिए विजुअल ट्रीट होगी।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines