कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े पोस्ट और जानकारी फैंस के संग शेयर करती रहती है। इस बीच अब श्रद्धा ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, श्रद्धा आर्या ने फैंस के संग अपने जुड़वां बच्चों की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं और यूजर्स भी इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
श्रद्धा आर्या ने शेयर की फोटोज
दरअसल, श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रहे हैं। श्रद्धा आर्या ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बच्चों का फेस तो रिवील नहीं किया है, लेकिन वो बेहद क्यूट लग रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि कितनी प्यारी फोटोज हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि अरे, ये कितनी सुंदर हैं। एक और ने लिखा कि बेहद क्यूट हैं। एक और यूजर ने कहा कि हैप्पी फॉर मंथ क्यूटीज। एक और ने कहा कि अरे कितनी प्यारी फोटोज हैं। एक अन्य ने लिखा कि आई विश कि आप जल्दी नाम भी रिवील कर दें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
राहुल नागल का था बर्थडे
इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में श्रद्धा ने अपने पति राहुल नागल का भी बर्थडे मनाया है। इसकी फोटोज भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फोटोज पर भी खूब प्यार लुटाया था और जमकर कमेंट्स किए थे।
यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना को नहीं जानते थे सलमान खान, फिर कैसे सिकंदर में हुई एंट्री?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines