Shraddha Arya Blessed With Twins: ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। जिस खुशखबरी का फैंस को इंतजार था वो अब श्रद्धा ने धूमधाम से सुना दी है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं और उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ये खबर कन्फर्म हो चुकी है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बच्चों के इस दुनिया में आने की जानकारी दी है। श्रद्धा आर्य ने हॉस्पिटल से ही एक वीडियो शेयर किया है और अपने बेड से एक खूबसूरत नजारा दिखाया है।
श्रद्धा आर्य बनीं ट्विन्स बच्चों की मां
आपको बता दें, एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने ट्विन्स बच्चों को आज ही जन्म नहीं दिया, बल्कि उनकी डिलीवरी तो 29 नवंबर को ही हो गई थी। यानी बच्चों के जन्म के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस ने अब जाकर ये सीक्रेट सोशल मीडिया पर रिवील किया है। उन्होंने अभी तक ये बात सभी से छिपाकर रखी थी। अब उन्होंने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर सभी को एक बड़ी खुशी दे दी है। वीडियो में श्रद्धा आर्य के हॉस्पिटल बेड के पास बच्चों के दुनिया के आने की सेलिब्रेशन में ढेर सारे गुब्बारे लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
श्रद्धा ने दिया एक बेटे और एक बेटी को जन्म
इन गुब्बारों से एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। यानी एक साथ उनके घर में डबल सेलिब्रेशन का माहौल बन गया है। वो बेटा और बेटी दोनों की मां बन गई हैं। इस वीडियो के कवर में एक्ट्रेस ने एक खास तस्वीर लगाई है, जिसमें वो अपने दोनों बच्चों को बाहों में लेकर बैठी हुई हैं और उन्हें प्यार से देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक बेबी ब्लू बेबी क्लॉथ में और एक पिंक क्लॉथ में नजर आ रहा है। हालांकि, दोनों बच्चों का फेस श्रद्धा आर्य ने अभी तक रिवील नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में कैसे फंसी आलिया? Nargis Fakhri की बहन को लेकर क्या बोले चश्मदीद?
वीडियो में दिखी दोनों बच्चों की पहली झलक
वहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2 नन्ही खुशियों ने हमारी फैमिली को पूरा कर दिया है। हमारा दिल दोगुना भर गया है!’ अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है। टीवी सेलेब्स और एक्ट्रेस के को-स्टार्स इस वक्त खुशी से झूमते हुए और अपनी एक्साइटमेंट जताते हुए नजर आ रहे हैं। अब सबको इंतजार है कि श्रद्धा आर्य कब अपनी ट्विन्स का फेस रिवील करेंगी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines