Shraddha Arya Pregnancy Announcement: ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) को लेकर काफी समय से प्रेग्नेंसी रूमर्स सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैप्चर किया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रद्धा आर्य को प्रेग्नेंट बता दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया तो ये सब खबरें तेजी से फैलने लगीं। वहीं, अब इन अफवाहों में कितना दम है श्रद्धा आर्य ने खुद फैंस को बता दिया है।
श्रद्धा आर्य ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
एक्ट्रेस ने अभी कुछ देर पहले इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने मिनटों में फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया। दरअसल, अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को प्रेग्नेंसी रूमर्स का सच बता दिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, अब एक्ट्रेस ने फाइनली अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हसबैंड के साथ वीडियो शेयर कर सभी को ये गुड न्यूज सुना दी है।
मां बनने वाली हैं श्रद्धा आर्य
एक्ट्रेस ने शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट की झलक भी दिखाई है। बीच पर एक मिरर रखा हुआ है। उसके पास उनकी इस्तेमाल की हुई प्रेग्नेंसी टेस्ट किट रखी है, जो पॉजिटिव दिख रही है। वहीं, इस मिरर में श्रद्धा अपने पति के साथ भागते हुए आती हैं और खुशी-खुशी डांस करती हैं। श्रद्धा ने वीडियो में मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है और इस ड्रेस में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। कपल बेहद खुश है और उन्होंने इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम एक छोटा सा चमत्कार एक्सपेक्ट कर रहे हैं!!! #Pregnancy #FutureParents #Blessed।’
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone मां बनने के बाद पहली बार आईं नजर, गोद में दिखी बेबी गर्ल
पोस्ट हुआ वायरल
अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। फैंस ये खबर सुनकर खुशी से झूम रहे हैं। हर कोई अब इस होने वाले मम्मी-पापा को बधाई दे रहा है। फाइनली एक्ट्रेस अब टीवी शोज के बाद रियल लाइफ में भी मम्मी बनेंगी। अब ये खुशी का मौका आते ही सेलेब्स ने भी श्रद्धा आर्य पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। उनके को-स्टार्स और बाकी सेलेब्स अब एक्ट्रेस और उनके पति को इस हैप्पी मोमेंट की बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
11 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines