Rahul Fazilpuria: हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया सुर्खियों में छाए हुए हैं। जुलाई में गुरुग्राम में फाजिलपुरिया पर हुए हमले में अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इन हमलावरों के पैरों में गोलियां भी लगी हैं। वहीं अब ये सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस खबर के चलते राहुल फाजिलपुरिया की नेटवर्थ भी चर्चा का विषय बनी हुई। सिंगर के फैन जानना चाहते हैं कि वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं। चलिए आपको भी बताते हैं रैपर फाजिलपुरिया की नेटवर्थ कितनी है?
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिंगर फाजिलपुरिया और क्या है एल्विश यादव से कनेक्शन?
कितने अमीर हैं फाजिलपुरिया?
राहुल फाजिलपुरिया रियल लाइफ में बेहद लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर भी फाजिलपुरिया फोटोज में महंगी गाड़ियों को फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फाजिलपुरिया की 2.8 करोड़ रुपये की संपत्ति के इकलौते मालिक हैं। सिंगर अपने म्यूजिक एल्बम सॉन्ग्स और इंस्टाग्राम से कमाई करते हैं। इंस्टा पर उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिससे उन्हें ब्रांड डील्स भी मिलती हैं।
इस गाने से मिली पहचान
राहुल फाजिलपुरिया हरियाणवी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई हिट सॉन्ग्स बना चुके हैं। आलिया भट्ट की मूवी ‘कपूर एंड सन्स’ के गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ से फाजिलपुरिया को पहचान मिली थी। हालांकि फाजिलपुरिया का ये गाना मूवी से पहले ही काफी हिट था, जिसके बाद गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस गाने को मूवी में रिमेक किया गया था। हालांकि मूवी में भी फाजिलपुरिया ने ही इस गाने को गाया था। फाजिलपुरिया का ये गाना आज भी बॉलीवुड के टॉप हिट सॉन्ग्स में शामिल है।
राजनीति में भी आजमा चुके हाथ
वहीं बता दें राहुल सिंगिंग के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फाजिलपुरिया ने जननायक जनता पार्टी से गुरुग्राम की सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वो चुनाव जीत नहीं पाए थे। इसके साथ ही फाजिलपुरिया यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के बेहद करीबी दोस्त हैं। सांप के जहर की तस्करी वाले केस में एल्विश के साथ फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया था।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 5 शूटर्स का एनकाउंटर, सिंगर फाजिलपुरिया को आए थे मारने
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
20 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines