Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: सिनेमाघरों में इन दिनों यश की फिल्म टॉक्सिक और इमरान हाशमी की मूवी आवारापन 2 देखी जा रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी मूवी ने थिएट्रर्स में अपना कब्जा जमाया है, जो शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई नहीं की थी. लेकिन अब इस मूवी की कमाई में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. यह मूवी दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है.
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ है. यह मूवी शुरुआत के दिनों में कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. लेकिन यह फिल्म अब ब्लॉकबस्टर बन गई है. यह मूवी साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. बता दें कि इस मूवी को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं इस मूवी ने अपने से लगभग 30 गुना ज्यादा की कमाई कर डाली है.
यह भी पढ़ें: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर 2’ को भी छोड़ा पीछे, बजट से 21 गुना ज्यादा किया कलेक्शन
कब रिलीज हुई थी ‘हनुमान अंश’?
आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह मूवी इन दिनों दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए अब तक 27 दिन हो चुके हैं. लेकिन इस मूवी की कमाई में अब भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इस मूवी का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी के द्वारा किया गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये छापे थे, यह मूवी शुरुआत के दो हफ्तों तक फ्लॉप साबित रही थी.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिर रही यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई, सोमवार को 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई फिल्म
‘हनुमान अंश’ ने 27वें कितने का किया कलेक्शन?
‘हनुमान अंश’ मूवी ने पहले वीक में 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में महज 40 लाख रुपये ही कमा पाई थी. लेकिन फिल्म की किस्मत तीसरे हफ्ते से पूरी तरह बदल गई. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. हनुमान अंश ने चौथे हफ्ते की शुरुआत यानी 22वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं 23वें दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने 24वें दिन सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर डाली थी. 25वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. था. इस मूवी को रिलीज हुए आज 27 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 27वें दिन खबर लिखे जाने तक 4.25 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अब तक 58.38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines