Sana Javed Trolled For Copying Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं। यहां विराट क्रिकेट ग्राउंड पर चौकों छक्कों की बरसात करते हैं, वहां कैमरा सीधा अनुष्का शर्मा पर जाता है उनकी स्माइल को दिखाने के लिए। विराट अनुष्का की जोड़ी ना ही सिर्फ फैंस बल्कि हर किसी की फेवरेट है। क्रिकेट स्टेडियम में भी दोनों को अक्सर दोनों के आपस में इशारे कैप्चर किए जाते है, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
अब अनुष्का शर्मा की ही तरह पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में चीयर करने के लिए उनकी पत्नी सना जावेद पहुंचीं। यहां तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया उसके बाद अब सना जावेद बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।
सना जावेद ने अनुष्का शर्मा को किया कॉपी
दरअसल रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के मैच में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने थे। इसी दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की वाइफ सना जावेद उन्हें चीयर करने के लिए स्टेडियम में पहुंचीं। मैच के दौरान शोएब मलिक ने भारत के दो विकेट झटके। एक तो अंबाती रायडू और दूसरे गुरकीरत सिंह।
जैसे ही शोएब ने मैच में अच्छा परफॉर्म किया, वहां स्टेडियम में पहुंचीं सना जावेद उनके लिए तालियां बजाती हुईं नजर आईं। सना जावेद के चेहरे पर स्माइल भी नजर आई। अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें अब अनुष्का शर्मा को कॉपी करने के लिए भी काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सना जावेद
बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने कहा कि ये तो सेम टू सेम अनुष्का शर्मा को कॉपी कर रही हैं। सना जावेद का पति शोएब मलिक को चीयर करना सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और शोएब-सना की जमकर खिल्ली उड़ाई गई। हालांकि सना जावेद को सपोर्ट करने वालों की भी कमी नहीं रही। कुछ लोग दोनों को सपोर्ट करते हुए भी नजर आए।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं सना जावेद
आपको बता दें सना जावेद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, उनके और शोएब मलिक की डेटिंग की खबरें उस वक्त फैलीं जिस वक्त शोएब ने उन्हें उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश किया। शोएब मलिक जो भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी के बंधन में थे, दोनों के बीच तलाक होने के बाद शोएब ने सना से निकाह कर लिया। वहीं सना जावेद शोएब से पहले पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल की पत्नी थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
35 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines