हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sania Mirza की तरह Sana Javed की जड़ें भी भारत में, Shoaib Malik से कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

Shoaib Malik-Sana Javed Love story: भारत से शोएब की नई बेगम का खास कनेक्शन। जानें कैसे, कब और कहां शुरू हुई कपल की लव स्टोरी?

विज्ञापन
कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी? फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Shoaib Malik-Sana Javed Love story: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जैसे ही कपल की शादी की तस्वीरे सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया।

इस बीच सब ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर इन दोनों की मुलाकात कहां हुई और कैसे कपल की लव स्टोरी की शुरूआत हुई। आइए आपको बताते हैं, साथ ही बताते हैं कि शोएब की नई बेगम का भारत से भी क्या कनेक्शन हैं?

यह भी पढ़ें- ‘आंसुओं की…’, अपनी मां से बहुत प्यार करते थे Sushant Singh Rajput

विज्ञापन

सना और शोएब ने पोस्ट कर दी जानकारी

बीते दिन शोएब और सना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी शादी का ऑफिशियली ऐलान कर दिया। सना जावेद की बात करें तो उनका भारत से रिश्ता बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सना के पूर्वज भारत के हैदराबाद से थे और विभाजन के समय वो पाकिस्तान चले गए। हालांकि सना मूल रूप से पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। सना 25 मार्च 1993 को पैदा हुई थी और उनका जन्म साऊदी अरब के एक शहर में हुआ था।

कब और कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी?

दरअसल, पाकिस्तान के एआरवाई चैनल के फेमस गेम शो ‘जीतो पाकिस्तान’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी शो में सना और शोएब 10 महीने पहले गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती की थी और इसी शो के सेट से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी कर ली। महज 10 महीने पहले शुरू हुई सना और शोएब की लव स्टोरी अब शादी में बदल चुकी है।

विज्ञापन

पटरी पर नहीं चल रही थीं शोएब और सना की पुरानी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि दोनों की शादीशुदा लाइफ पटरी पर नहीं थी। ‘जीतो पाकिस्तान’ के सेट पर दोनों में एक-दूसरे को प्यार मिला। हालांकि कुछ दिनों पहले भी इस कपल की लव स्टोरी की चर्चा हुई थी, जब शोएब ने सना को जन्मदिन विश किया था। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर शोएब ने लिखा था कि हैप्पी बर्थडे बड़ी और अपनी और सना की फोटो शेयर की। तब दोनों की लव स्टोरी की चर्चा हुई थी। अब शोएब ने अपनी बड़ी से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बना लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola