Dipika Kakar के साथ कैंसर पर व्लॉग क्यों नहीं बनाना चाहते थे Shoaib Ibrahim? बताई वजह

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग के जरिए खुलासा किया कि एक्ट्रेस को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। हालांकि शोएब नहीं चाहते थे कि दीपिका व्लॉग में दिखें। इसकी वजह भी उन्होंने बता दी है।

Dipika Kakar Health Update.

दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ है।

‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। बीती शाम एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है। जाहिर है कि पिछले दिनों शोएब इब्राहिम ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर हो गया है। उनकी सर्जरी भी होनी थी लेकिन लगातार बिगड़ रही तबीयत के चलते अभी तक दीपिका की सर्जरी नहीं हो सकी। अब ट्यूमर में कैंसर पाया गया है। इस बीच शोएब ने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि दीपिका अपने कैंसर निदान के बारे में व्लॉग में नजर आएं।

शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा

शोएब इब्राहिम ने बीती शाम अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट को लेकर बात की। इस दौरान उनके साथ व्लॉग में दीपिका कक्कड़ भी दिखाई दीं। इस बीच शोएब ने दीपिका को उनके कैंसर के बारे में व्लॉग में शामिल नहीं होने की वजह बताई। एक्टर ने कहा, ‘मैं दीपिका को व्लॉग में तब तक नहीं लाना चाहता था, जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं। जैसा कि हमें भी पता है कि इंटरनेट पर कुछ लोग अजीब थंबनेल बनाते हैं।’

फैंस को दिया धन्यवाद

एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने दीपिका कक्कड़ से कहा था कि लोग आपके बारे में बयानबाजी कर रहे हैं। इसलिए फिर उसे व्लाॅग पर ले जाना और सच्चाई बताना बेहतर था।’ इस दौरान शोएब ने फैंस और शुभचिंतकों से गुजारिश की कि वह दीपिका कक्कड़ के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह दीपिका के लिए प्रार्थना करें। मैं दीपिका को शक्ति देने के लिए अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम इस पर विजय हासिल करेंगे।’

दीपिका ने पोस्ट में किया खुलासा

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने बीती शाम अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें पहले पेट दर्द की वजह से अस्पताल जाना पड़ा जहां पता चला कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। इसके बाद पता चला कि ट्यूमर दूसरे चरण का घातक (कैंसरयुक्त) है। दीपिका ने कहा कि यह वक्त उनके लिए सबसे कठिन पलों में से एक रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ