Dipika Kakar को हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर, इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस से की खास गुजारिश

Dipika Kakar Health Update: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस को स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है। दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है।

Dipika Kakar First Post After Surgery

दीपिका कक्कड़ ने सर्जरी के बाद पहली पोस्ट शेयर की है। Photo Credit- News24

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक और बुरी खबर आई है। पहले एक्ट्रेस लिवर में ट्यूमर की समस्या से जूझ रही थीं। अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है।  इस खबर के आते ही दीपिका के फैंस का दिल टूट गया है। ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसी के साथ उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वह उनके लिए प्रार्थना करें जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

विज्ञापन

दीपिका ने लिखी इमोशनल पोस्ट

दीपिका कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना… और फिर पता चला कि यह लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। फिर पता चला कि ट्यूमर दूसरी स्टेज का घातक (कैंसरयुक्त) है… यह हमारे लिए सबसे मुश्किल समय में से एक रहा है।’

विज्ञापन

हिम्मत नहीं हारेंगी दीपिका

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इसका सामना करने और इससे और स्ट्रांग होकर बाहर निकलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। इंशाअल्लाह! मेरी पूरी फैमिली मेरे साथ है… और आप सभी से मिलने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के साथ, मैं इस सिचुएशन से भी बाहर निकल जाऊंगी!’

विज्ञापन

फैंस से की खास गुजारिश

दीपिका कक्कड़ ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस से दुआ की है कि वह उनके लिए प्रार्थना करें। इस दौरान कई सेलिब्रिटी ने एक्ट्रेस के लिए हमदर्दी जताई है। इसके अलावा उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए बताया था कि दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर हो गया है। उनकी जल्द ही सर्जरी होगी। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका है कि एक्ट्रेस की सर्जरी कब होगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ