'अभी खुद से थोड़ा ज्यादा...', Shivangi Joshi ने Kushal Tandon से ब्रेकअप के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का कुशाल टंडन से ब्रेकअप हो चुका है। इसकी जानकारी कुशाल ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं, अब शिवांगी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Shivangi Joshi

शिवांगी जोशी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट। image credit- instagram

हिंदी सिनेमा के स्टार्स हों या फिर छोटे पर्दे के सितारें… अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इन दिनों पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट हैं। शिवांगी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी का कुशाल टंडन से ब्रेकअप हुआ है। गॉसिप टाउन से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक दोनों को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच अब शिवांगी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में शिवांगी ने क्या लिखा है?

विज्ञापन

शिवांगी जोशी ने शेयर किया पोस्ट

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रही हो और ऐसी चीजें संभाल रही हो, जिन्हें कोई नहीं देख सकता और तुम अपना बेस्ट कर रही हो और खुद को ग्रेस दो। शिवांगी ने ये पोस्ट ऐसे टाइम पर शेयर किया है, जब उनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस मूवऑन कर रही है।

विज्ञापन

Shivangi Joshi

कुशाल टंडन ने अनाउंस किया था ब्रेकअप

गौरतलब है कि हाल ही में कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपना ब्रेकअप अनाउंस किया था। इसको लेकर कुशाल ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में कुशाल ने लिखा था कि जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं उन सभी को बताना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं।

विज्ञापन

सीरियल ‘बरसातें’ में साथ किया काम

कुशाल ने आगे लिखा कि पांच महीने हो गए और अब हां, बॉय। कुशाल के शिवांगी संग ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद फैंस भी मायूस हो गए थे। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। कुशाल और शिवांगी ने एक साथ सीरियल ‘बरसातें’ में काम किया है। दर्शकों को शो में दोनों एक साथ बहुत पसंद आते थे। हालांकि, इसके बाद दोनों रियल लाइफ में भी साथ आए, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा टाइम नहीं चल सका और अब दोनों अलग हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ