---विज्ञापन---

Sunjay Kapur से तलाक के बाद भी Karisma Kapoor ने निभाया अपना फर्ज, प्रेयर मीट में सब दिखे इमोशनल

संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं और उनके निधन को 10 दिन हो गए हैं। आज 22 जून को संजय कपूर की प्रेयर मीट रखी गई। इस दौरान करिश्मा कपूर भी इसमें शामिल हुईं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की आज 22 जून को प्रेयर मीट रखी गई है। इस दौरान सभी संजय कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। करिश्मा कपूर भी करीना कपूर और सैफ अली खान के एक्स हसबैंड की प्रेय मीट में पहुंची है। संजय कपूर का निधन 12 जून को हो गया था और 19 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

करिश्मा कपूर ने निभाया अपना फर्ज

भले ही अभिनेत्री करिश्मा कपूर, संजय कपूर से अलग हो चुकी हैं और दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन फिर भी करिश्मा कपूर ने अपना हर एक फर्ज निभाया है। संजय कपूर की प्रेयर मीट में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर बहुत मायूस और शांत हैं और इमोशनल लग रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं और वो दोनों भी बेहद इमोशनल लग रहे हैं।

---विज्ञापन---

लोगों ने भी जताया दुख

करिश्मा, करीना और सैफ के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा कि करिश्मा बहुत उदास है। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत परेशान हैं सब। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान संजय कपूर की आत्मा को शांति दे। एक और यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस। एक अन्य ने लिखा कि दुआएं और प्रार्थानएं। इस तरह सभी ने संजय कपूर को याद किया है।

---विज्ञापन---

बेटे ने निभाई रस्में

गौरतलब है कि 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर की जान चली गई थी। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था और उनके बेटे कियान ने पिता के आखिरी पलों की सारी रस्में निभाई थी। इस दौरान कियान बेहद इमोशनल भी नजर आ रहा था और करिश्मा कपूर बेटे को संभालती नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur की प्रेयर मीट में पहुंची Karisma Kapoor, सैफ और करीना भी साथ आए नजर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 06:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola