TV की नायरा ने पूरी की 9M इंस्टाग्राम फैमिली, Shivangi Joshi ने खास अंदाज में कहा फैंस को थैंक्स
Shivangi Joshi Completed 9M Instagram Family: अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Shivangi Joshi Completed 9M Instagram Family: टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने लेटेस्ट से फैंस को अपडेट करती रहती है।
इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 9M फैमिली पूरी कर ली है। शिवांगी ने खास पोस्ट के जरिए फैंस को इसके लिए थैंक्स भी किया है।
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan की शादी में Salman Khan का गजब डांस, निकाह सेरेमेनी से सामने आए Unseen Video
हाल ही में शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट को साझा किया है। साथ ही इन तस्वीरों को साझा करते हुए शिवांगी ने कैप्शन में लिखा है कि 9M इंस्टा फैम.. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद… । साथ ही यूजर्स भी इस पर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऑल द बेस्ट।

इतना ही नहीं बल्कि एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स शिवांगी के पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि शिवांगी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है और फैंस उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं।
बता दें कि शिवांगी जोशी को टीवी सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार के बेहद पॉपुलैरिटी मिली है। फैंस को शिवांगी का ‘नायरा’ को रोल बेहद पसंद आता है। इसके लिए वो घर-घर में फेमस भी है। बता दें कि फैंस को शिवांगी के पोस्ट बेहद पसंद आते हैं। साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। हालांकि शिवांगी ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: