Shilpa Shirodkar Eviction Interview: बिग बॉस 18 से शिल्पा शिरोडकर का सफर खत्म हो गया है। अब घर में सिर्फ 6 सदस्य बचे हैं, जिनमें से ट्रॉफी किसी एक के पास जाएगी। शिल्पा का एविक्शन घरवालों के लिए शॉकिंग रहा। चुम दरांग, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की आंखें नम हो गईं जब शिल्पा घरवालों से विदाई ले रही थीं। बेघर होने के बाद शिल्पा शिरोडकर ने इंटरव्यू दिया जिसमें बताया कि अगर वह एविक्ट नहीं होती तो उनके दिमाग में 3 नाम थे, जो ईशा, रजत दलाल और खुद उनका नाम था।
इन दोनों पर निकाली भड़ास
बिग बॉस 18 के लॉगआउट इंटरव्यू में शिल्पा शिरोडकर ने ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम लेते हुए बताया कि ईशा उनके हिसाब से स्ट्रॉन्ग प्लेयर रही हैं। हालांकि उन्हें लगा था कि ईशा एलिमिनेट हो सकती थीं। वहीं रजत के लिए शिल्पा ने कहा कि वह उनकी फैन नहीं हैं और ना कभी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ईशा और रजत पर अपनी भड़ास भी निकाली।
ईशा को बताया सबसे चालाक
शिल्पा शिरोडकर ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि ईशा की कुछ-कुछ चालाकियां हैं, जिनकी घर में जरूरत नहीं है। जैसे कि ईशा जब किसी मुद्दे में अपना प्वाइंट रखती हैं तब उनकी बॉडी लैंग्वेज काफी बदल जाती है। वाे अविनाश और विवियन को लेकर काफी पजेसिव हैं।’ शिल्पा कहती हैं कि अगर अविनाश उनके ग्रुप के साथ बैठकर बात करने लगते थे, तब ईशा इंटरफेयर करने लगती थीं। कई बार वो अविनाश को लेकर चली जाती थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का विनर होगा कौन? जानें क्या कहता है टैरो कार्ड रीडर का प्रीडिक्शन
रजत से नहीं मिलना चाहेंगी
शिल्पा ने आगे कहा कि अगर वह घर के बाहर किसी सदस्य से मिलना नहीं चाहेंगी तो वह रजत दलाल होंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरी और रजत की घर में कभी नहीं बनी। रजत अपनी एक साइड दिखाते हैं जो शायद जनता को बहुत पसंद आता होगा। उन्हें लगता होगा कि रजत मासूम और चुलबुले हैं लेकिन वह ऐसे नहीं हैं। उनकी शायरियां फैंस को पसंद होंगी लेकिन घरवालों को पसंद नहीं आती हैं।’
रजत से कई बार हुई लड़ाई
रजत दलाल के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर ने ये तक कह दिया कि वह नहीं चाहती हैं कि जिंदगी में उन्हें किसी ऐसे इंसान के साथ रिश्ता रखना चाहिए। बता दें कि बिग बॉस 18 की जर्नी के दौरान रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर की कभी नहीं बनी। उनके काफी झगड़े हुए हैं, जिसमें कई बार रजत दलाल को गलत लहजे का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar के एविक्शन के 5 कारण, इस वजह से टूटा विनर बनने का सपना
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines