Bigg Boss 18 winner prediction: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मुनीष खटवानी के मुताबिक विवियन डीसेना ही इस बार ट्रॉफी के प्रबल दावेदार हैं। मुनीष खटवानी ने बर्थ डेट के हिसाब से प्रीडिक्शन कर विवियन का नाम लिया। प्रीडिक्शन के लिए उन्होंने टैरो कार्ड का सहारा लिया। पहले निकला द लवर्स का कार्ड, मुनीष खटवानी के मुताबिक कार्ड तो यही इंडिकेट करता है कि डेफिनेटली विवियन डीसेना को चैनल की तरफ से ऑडियंस की तरफ से और जनरली हर तरफ से काफी सपोर्ट मिल रहा है। इस वक्त वो थोड़े से प्रेशर में हैं।
विनर बनने के कितने चांस
बॉलीवुड स्पाई के यूट्यूब चैनल पर ऑफ कप्स के कार्ड का मतलब समझाते हुए मुनीष खटवानी कहती है कि विवियन डेफिनेटली टॉप तक जाने के तो चांसेस है टॉप टू टॉप थ्री टॉप वन मतलब यह तो दिख ही रहा है। बिग बॉस के बाद करियर और निखरेगा। कई सारी अपॉर्चुनिटी बढ़ जाएगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट जरूर हाथ लगेगा।
बिग बॉस ने किया था अनाउंस
आपको बता दें कि विवियन डीसेना पिछले करीब 7-8 साल से बिग बॉस को रिजेक्ट करते आ रहे थे। इस साल जब वह शो में बतौर कंटेस्टेंट आए तो मेकर्स ने उन्हें अपना लाडला कहा। यही नहीं पहले ही दिन विवियन पर विश्वास जताते हुए बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 का दावेदार बता दिया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि विवियन का फिनाले वीक में आना तय है।
गेम पर उठ चुके सवाल
विवियन डीसेना के गेम की बात करें तो वह दिमाग की वजह दिल से खेलते नजर आए हैं। स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी होने के बावजूद विवियन कहीं ना कहीं अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की प्लेयर बनकर रह गए। उनका लो फेज भी सामने आया जब गेम में विवियन कहीं खो गए। इसलिए उनकी गेम पर कई बार सवाल भी उठे हैं कि वह असलियत में गेम में हैं ही नहीं। सिर्फ साइड किरदार बनकर रह गए हैं।
कौन हो सकते हैं टॉप 5?
बिग बॉस 18 से शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद घर में सिर्फ 6 सदस्य बचे हैं। इनमें से एक का एविक्शन होना तय है, जिसके बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की मानें तो ईशा सिंह का नाम लिस्ट में सबसे नीचे है। वोटिंग लाइन बंद हो चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि ईशा बिग बॉस 18 से बेघर हाे सकती हैं। उनके एलिमिनेशन के बाद करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल और चुम दरांग टॉप 5 हो सकते हैं।