Shilpa Shirodkar shot dead: जब खबर आई 'शिल्पा शिरोडकर को गोली मारी', किसने और क्यों फैलाई अफवाह?

Shilpa Shirodkar death rumours behind reason: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के कारण ज्यादा चर्चित हुईं कमबैक एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शिरोडकर ने 30 साल पहले की उस अफवाह की सच्चाई बताई, जिसमें एक अखबार ने उनकी मौत की झूठी खबर छापी थी। इस खबर पर खूब हंगामा हुआ था।

Shilpa Shirodkar Biggboss journey

Shilpa Shirodkar Biggboss journey

Shilpa Shirodkar death rumours behind reason: बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं शिल्पा शिरोडकर एक समय में बॉलीवुड की गिनी चुनी हिट एक्ट्रेस में शुमार थीं। आंखें, हम और गोपी किशन फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू की वजह से वो फिर चर्चा में हैं। इंटरव्यू में उन्होंने 30 साल पुराना वो किस्सा बताया, जब उनकी मौत की झूठी खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया था।

‘रघुवीर’ फिल्म की शूटिंग का किस्सा

‘रघुवीर’ फिल्म की शूटिंग का किस्सा सुनील शेट्टी अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रघुवीर’ का है। 1995 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शिल्पा शिरोडकर की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर से उनके परिवार में सभी सदमे में चले गए थे। शिल्पा शिरोडकर बताती हैं कि 1995 में एक अखबार में हेडिंग था-Shilpa Shirodkar shot dead। इंडस्ट्री में भी इस झूठी खबर पर जमकर हंगामा मचा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने एक घटना को याद किया और बताया कि कैसे उस दौरान उनके चाहने वालों के उन्हें घबराहट भरे फोन कॉल्स आने लगे थे।

पिताजी ने होटल में किए थे 25 फोन

‘रघुवीर’ फिल्म में शिल्पा और सुनील शेट्टी के अलावा सुरेश ओबेरॉय, सुधा चंद्रन, मोहनीश बहल, अरुणा ईरानी, गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा भी अहम रोल में थे। कुल्लू-मनाली में शूटिंग चल रही थी। मौत की फर्जी खबर के फैलते ही मुंबई से धड़ाधड़ फोन आने लगे। शिल्पा के मुताबिक, वो जिस होटल में ठहरीं थीं, वहां भी उनके पिता के करीब 25 से ज्यादा फोन कॉल्स आए। उस समय इतने मोबाइल फोन नहीं होते थे, मैं वहां सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। शूटिंग देख रहे लोग यही सोच रहे थे कि यह शिल्पा है या कोई और, क्योंकि उन्हें खबर पता थी।”

सारा मामला एक पब्लिसिटी स्टंट था

पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताते हुए शिल्पा ने उस पल को याद किया जब घर में अफरा-तफरी मच गई थी। शिल्पा बताती हैं कि दिन भर की शूटिंग के बाद जब वह अपने कमरे में लौटीं तो उनके पिता के लगभग 20-25 मिस्ड कॉल्स थीं। माता-पिता दोनों खबर पढ़ते ही अचानक टेंशन में आ गए थे।

बाद में उन्हें पता चला कि यह पूरा मामला एक स्टंट था। फिल्म के प्रॉडयूसर ने इसे फिल्म का प्रचार का हथकंडा बताया। जब उन्होंने मुझसे इसपर रिएक्शन मांगा तो मैने केवल इतना ही कहा कि यह कुछ ज्यादा हो गया। उस समय किसी से परमिशन नहीं लेते थे। फिल्म ठीक ठाक चल गई, इसलिए इसपर मैने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ