Shilpa Shinde Comeback: “सही पकड़े हैं” डॉयलाग से सबके दिलों में एक खास जगह बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए खुशखबरी है। छह साल के लंबे अंतराल के बाद अब एक बार फिर से वो टीवी पर वापसी करने जा रहीं हैं।
आखरी बार उन्हें हाल ही में कलर्स के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन में देखा गया था। हालांकि, 4-5 हफ्तों के बाद ही इस शो में उनका सफर ख़त्म हो गया था। अब सालों के अंतराल के बाद वो एक्टिंग फील्ड में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
और पढ़िए – Current Laga Re Song: दीपिका रणवीर की एनर्जी ने मचाया धमाल, खुद थिरकने पर होंगे मजबूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के बाद अब शिल्पा सोनी सब के शो ‘मैडम सर- कुछ बात है क्यूंकी जज्बात है’ के कलाकारों में शामिल होंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,”हां, मैं मैडम सर का हिस्सा बनने जा रही हूं। यह शो पिछले काफी समय से टीवी पर ऑन एयर है और इस शो को इसकी साफ-सुथरी मजेदार कॉमेडी के लिए काफी सराहा जाता है। इस ऑफर को नकारा नहीं जा सकता था’।
और पढ़िए – Current Laga Re Song: दीपिका रणवीर की एनर्जी ने मचाया धमाल, खुद थिरकने पर होंगे मजबूर
बातचीत के दौरान शिल्पा ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरा किरदार पुलिस का है, जो अपनी जॉब को छोड़ देती है और अपने सपनों को जलाकर शादी पर फोकस करती है। उसके सपने अभी भी अधूरे हैं। वह लम्बे समय के बाद एक बार फिर से अपनी ड्यूटी पर वापस लौट रही है। आगे की कहानी उसके जॉब पर वापस लौटने और मौजूदा स्थितियों पर ही आधारित है।’
शो को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
शिल्पा ने शो के टाइटल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शो का टाइटल काफी कैची है और मैं इससे खुद को कनेक्ट कर सकती हूं। जिन्होंने ने भी मेरे साथ मेरे घर पर काम किया है वह मुझे ‘बॉस’ और सर कहकर बुलाते हैं, क्योंकि वह मुझे काम पर जाते हुए देखते हैं।’ बता दें, कि टीवी एक्ट्रेस कलर्स के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ (Big Boss 11) की विजेता रह चुकी हैं।
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
शिल्पा शिंदे ने साल 2001 में अपने टेलीविजन करियर (Shilpa Shinde Career) की शुरुआत ‘कभी आए ना जुदाई’ सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने आम्रपाली, तुम बिन जाऊं कहाँ, भाभी जैसे शोज में काम किया है। लेकिन उन्हें लोकप्रियता शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार से मिली। इस शो में अपने भोलेपन और डॉयलाग डिलीवरी की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलो अलग जगह बनाई।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
28 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines