हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या आपको पता है मृत पैदा हुई थीं Shilpa Shetty? डॉक्टरों ने भी खड़े कर दिए थे हाथ, एक्ट्रेस ने खुद सुनाई दास्तां

विज्ञापन
Image Credit: Google

Shilpa Shetty Shocking Birth Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस करने के लिए जानी जाती हैं। एक वक्त पर वो बी-टाउन पर राज करती थीं। लेकिन इन दिनों वो बड़े पर्दे पर फिर से खुद को एस्टेब्लिश करने के लिए स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसी बीच अब उन्हें लेकर एक चौंका देने वाला किस्सा सामने आया है। अब खुद एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनका जन्म कितनी कठिनाइयों के बाद हुआ था। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी मृत पैदा हुई थीं।

यह भी पढ़ें: ‘अपनी आंखों से स्कूल को जलते हुए देखा….’ Mohit Raina ने Kashmir में बिताए बचपन को किया याद, सुन कांप जाएगी रूह

शिल्पा ने बताई जन्म से जुडी घटना

लोगों को अक्सर फिट रहने की मोटिवेशन देने वाली शिल्पा शेट्टी ने अब अपने जन्म से जुड़ी एक ऐसी घटना बताई है जिसके बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। लेटेस्ट इंटरव्यू में शिल्पा ने अपनी मां को प्रेग्नेंसी में आई कॉम्प्लिकेशंस पर बात करते हुए कहा, “मेरी मां ने मुझे बताया कि जब उन्होंने मुझे कंसीव किया था, तो उन्होंने सोचा था कि वो मुझे खो देंगी। और डॉक्टरों ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें बच्चे को अबो्र्ट करा देना चाहिए क्योंकि वो बहुत मुश्किल प्रेगनेंसी से गुजरी थी। उन्हें लगा कि उनका मिसकैरेज होने वाला है क्योंकि उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही थी।”

Image Credit: Google

एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

इसके बाद अपनी बात पूरी करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं मृत पैदा हुई थी। मुझे बस ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं एक सर्वाइवर हूं। तो उन्हें हमेशा से विश्वास था कि मैं यहां एक पर्पस के लिए थी। इससे मुझे भी ऐसा लगा कि फिल्में मेरे जिंदगी में सिर्फ एक जरिया हैं। मैं यहां शायद कुछ करने आई हूं और शायद उन लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन बन सकूं जो बहुत कुछ झेल रहे हैं। अगर आप मेरा सोशल मीडिया देखें, तो मैं लगातार मैसेज दे रही हूं क्योंकि हम सभी जिंदगी में मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हर किसी के लिए ये आसान नहीं है।”

जल्द रिलीज होगी फिल्म

बात अगर शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की करें तो जल्द ही वो फिल्म ‘सुखी’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म अब रिलीज के लिए एक दम तैयार है। इसमें शिल्पा के साथ कुशा कपिला (Kusha Kapila) और चैतन्य चौधरी (Chaitanya Choudhry) भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा कि शिल्पा की फिल्म पर फैंस अपना प्यार बरसते हैं या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें