Bigg Boss Season 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी तक मेकर्स कई नामी चेहरों को इस शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का भी नाम शामिल है। राज कुंद्रा वैसे भी इस वक्त काफी हाईप में बने हुए हैं। आज ही उनके शो ‘द ट्रेटर्स’ का प्रीमियर हुआ है। करण जौहर के इस शो में राज कुंद्रा कंटेस्टेंट बनकर आए हैं और शो के 3 एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं।
‘बिग बॉस 19’ में एंट्री पर आया राज कुंद्रा का रिएक्शन
हालांकि, राज कुंद्रा को ‘द ट्रेटर्स’ से एलिमिनेट कर दिया गया है। वहीं, अब उनके सलमान खान के शो में शामिल होने की चर्चा चल रही है। अब इन खबरों पर शिल्पा शेट्टी के पति का रिएक्शन आ गया है। मीडिया से बात करते हुए राज कुंद्रा ने रिवील कर दिया है कि उनका ‘बिग बॉस’ को लेकर क्या इरादा है? आपको बता दें, पिछले साल भी राज कुंद्रा को ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिला था और इस साल भी उन्हें अप्रोच किया गया है।
राज कुंद्रा ने ठुकराया ‘बिग बॉस’ का ऑफर?
हालांकि, लग रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी राज कुंद्रा ‘बिग बॉस’ करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने साफ-साफ बता दिया है कि वो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर नहीं आएंगे। वो इस शो में पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हैं। राज कुंद्रा ने बताया है कि उनकी ‘बिग बॉस सीजन 19’ में हिस्सा लेने की खबरें झूठी हैं। राज कुंद्रा ने शो में जाने से इंकार करते हुए कहा कि उनके घर से दो लोग पहले ही ‘बिग बॉस’ में जा चुके हैं और इतना काफी है। वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash में मारे गए लोगों के लिए Hina Khan ने की प्रार्थना, जुम्मे की नमाज के बाद जताया अफसोस
फिल्म पर फोकस कर रहे राज कुंद्रा
इसके अलावा राज कुंद्रा ने ये भी खुलासा किया कि जल्द ही उनकी कोई पंजाबी फिल्म रिलीज होने वाली है और वो उस पर फोकस कर रहे हैं। यानी अब राज कुंद्रा भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर ठुकरा चुके हैं। उनसे पहले बाबिल खान ने भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लत मार दी है। आपको बता दें, राज कुंद्रा के परिवार से उनकी बीवी शिल्पा शेट्टी और साली शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, राज कुंद्रा उन दोनों के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार नहीं हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
27 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines