Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में जो हुआ उससे पूरा देश हिल गया है। एक साथ इतनी सारी जान गई हैं कि इस वक्त पूरे देश में मातम पसर गया है। प्लेन क्रैश में कई परिवार उजड़ गए। कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया, तो कुछ पूरे के पूरे परिवार ही खत्म हो गए। ऐसे में भारत में शोक की लहर छाई हुई है और हर किसी का मन भारी है। सेलिब्रिटीज भी लगातार इस हादसे के बाद दुख जता रहे हैं। इसी बीच अब हिना खान ने भी अहमदाबाद में हुई प्लेन क्रैश की घटना पर एक बार फिर रिएक्शन दिया है।
हिना खान को प्लेन क्रैश की खबर से लगा सदमा
आपको बता दें, हिना खान को कल जब प्लेन क्रैश की जानकारी मिली थी तो वो बेहद दुखी हो गई थीं। उन्होंने फौरन एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हिना खान ने एक नोट शेयर कर लिखा था, ‘एयर इंडिया प्लेन क्रैश से दिल टूट गया है। दिल दहलाने वाली और हार्ट ब्रेकिंग खबर है। प्रार्थनाएं कर रही हूं।’ हिना खान का ये पोस्ट देखकर ही समझ आ रहा था कि वो प्लेन क्रैश की खबर से कितनी आहत हैं।
प्लेन क्रैश की खबर खबर पचा नहीं पा रहीं हिना खान
वहीं, आज उन्होंने एक बार फिर अपने दिल का हाल बयां किया है। एक्ट्रेस ने आज जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हिना खान बेहद मायूस लग रही हैं। उनके चेहरे पर गम और उदासी नजर आ रही है। अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने एक बार फिर दुख जताया है। हिना खान ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा, ‘दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना.. अभी भी इस खबर को पचा नहीं पा रही हूं, क्या ट्रेजेडी है.. अफसोस।’
हिना खान ने जताया अफसोस
हिना खान का पोस्ट बता रहा है कि प्लेन क्रैश से उन्हें बड़ा झटका लगा है और वो इस सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। हिना खान लगातार इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं कर रही हैं। उनकी तरह बाकी लोग भी इस वक्त इसी तरह परेशान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हर तरफ मातम पसरा हुआ है। अब किसी भी तरह से इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। दूसरी तरफ, इस प्लेन क्रैश की घटना की जांच की जा रही है।