---विज्ञापन---

कौन हैं बॉलीवुड के ‘नेपो हस्बैंड’? वीडियो में मिला प्रूफ

Bollywood Nepo Husband: बॉलीवुड को नेपो किड्स के बाद अब नेपो हस्बैंड भी मिल गया है। ये कौन है? ये तो आपको वीडियो से ही पता चल जाएगा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Bollywood Nepo Husband: बॉलीवुड में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। उनके निशाने पर वो सेलेब्स आए थे, जिनका वजूद उनके मां-बाप की वजह से था। ऐसे सेलेब्स को कंगना ने नेपो किड के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। अभी नेपो किड की ट्रोलिंग का सिलसिला रुका भी नहीं था कि नेपो हस्बैंड की भी एंट्री हो गई है। एक शख्स है जिसे अब सभी लोग नेपो हस्बैंड के नाम से बुलाया करेंगे। ये कौन हैं? चलिए जानते हैं।

नेपो हस्बैंड हुआ रिवील

सबसे पहले तो आपको बता दें, ये नेपो हस्बैंड का टैग हम नहीं दे रहे हैं, बल्कि इस शख्स ने खुद को नेपो हस्बैंड बताया है। वो इस टैग को खुलेआम पूरी दुनिया के सामने फ्लॉन्ट करता हुआ नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ही अब नेपो हस्बैंड बने हैं। उन्हें हाल ही में एक इवेंट में शिल्पा के साथ स्पॉट किया गया था। यहीं से उनके नेपो हस्बैंड होने के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, इस इवेंट में राज कुंद्रा ब्लैक टीशर्ट में नजर आए थे।

---खबर नीचे जारी है---

राज कुंद्रा को क्यों मिला नेपो हस्बैंड का टैग?

उनकी टीशर्ट पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देख आप भी उसे इग्नोर नहीं कर पाएंगे। राज कुंद्रा जब शिल्पा का हाथ थामे चल रहे थे, तो उनकी टीशर्ट पर लिखा टेक्स्ट लोगों की नजरों में आ गया। राज कुंद्रा की टीशर्ट पर लिखा है, ‘नेपो हस्बैंड’। अब ये टेक्स्ट देखकर फैंस भी हैरान हैं। हर कोई राज कुंद्रा का मजाक उड़ा रहा है। आपको बता दें, राज कुंद्रा न सिर्फ लाइमलाइट में बने रहते हैं, बल्कि विवादों के साथ उनका गहरा नाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: राजनीति और फिल्मों के बाद नए करियर में कूदीं Kangana Ranaut, वैलेंटाइन पर फैंस को दिया खास तोहफा

पत्नी का हाथ थामे दिखे राज कुंद्रा

अश्लील फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा जेल की हवा तक खा चुके हैं। इसके बाद कुछ समय के लिए राज कुंद्रा ने मीडिया के सामने आना और अपना चेहरा दिखाना तक बंद कर दिया था। हालांकि, इसके बाद शिल्पा शेट्टी के पति ने अपनी जेल की कहानी को बड़े पर्दे पर भी उतारा और अब वो नेपो हस्बैंड की टीशर्ट पहनकर फिर से मीडिया का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। वहीं, हर वक्त पत्नी का हाथ पकड़े हुए राज कुंद्रा अपने इस टाइटल को साबित करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 05, 2025 03:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola