राजनीति और फिल्मों के बाद नए करियर में कूदीं Kangana Ranaut, वैलेंटाइन पर फैंस को दिया खास तोहफा

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने अपना खुद का कैफे खोल लिया है। इस कैफे में उनका पहला ग्राहक कौन-सा बॉलीवुड सेलिब्रिटी होगा? एक्ट्रेस ने वो राज भी खोल दिया।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस अब सिर्फ एक्ट्रेस या राजनेता नहीं रही बल्कि उन्होंने एक और करियर में छलांग लगा दी है। अब वैलेंटाइन से पहले कंगना ने अपने बचपन का सपना सच कर लिया है। इसकी जानकारी खुद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। वैलेंटाइन पर आपको भी कंगना की तरफ से खास तौहफा मिलने वाला है, वो क्या है चलिए जानते हैं।

क्या है कंगना का बचपन का सपना?

दरअसल, कंगना ने पहाड़ों पर एक कैफे खोला है, जिसका नाम है ‘द माउंटेन स्टोरी।’ आपको बता दें, पहाड़ों से कंगना का बचपन का रिश्ता है। एक्ट्रेस का कहना है कि पहाड़ उनकी हड्डियां हैं, नदियां उनकी नसें हैं, जंगल उनके विचार हैं और सितारे उनके सपने। पर्वत शिखर वो जगह है जहां जीवन को असली आजादी मिलती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने बचपन के सपने को वही पूरा किया है। अब हिमालय की गोद में कंगना का छोटा सा कैफे होगा।

कैसा दिखता है कंगना रनौत का कैफे?

अपने कैफे की झलक भी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है। बाहर से और अंदर से ये जगह कैसी दिखती है? वो भी रिवील हो गया है। ये कोई फैंसी जगह नहीं है, बल्कि इसे ऐसे बनाया गया है जिससे लोगों को ऑथेंटिक वाइब्स आएंगी। कंगना का कैफे वुडेन थीम पर है। इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में वुडेन थीम देखने को मिलेगी, हिमाचली कलाकृतियां और सुंदर पहाड़ के नजारे के साथ इस कैफे में इंडोर और आउटडोर सिटींग का भी इंतजाम है। कंगना ने वीडियो में यहां के मेन्यू की भी एक झलक दिखाई है। एक्ट्रेस के इस कैफे में सिर्फ पहाड़ी खाना नहीं बल्कि दुनिया भर के बेस्ट क्यूजीन का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा।

कौन होगा कंगना के कैफे में पहला क्लाइंट?

आपको बता दें, कंगना के इस कैफे की ओपनिंग वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को होगी। अब कैफे कहां है और कब खुलेगा? ये तो आप सभी ने जान लिया, लेकिन कंगना के कैफे में उनका पहला क्लाइंट कौन होगा? अब उसका भी खुलासा हो गया है। कंगना ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच बैठकर इंटरव्यू में बता रही हैं कि वो एक कैफे खोलना चाहते हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उन्हें कहती हैं कि मैं तुम्हारी पहली क्लाइंट बनूंगी। अब कंगना ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘दीपिका तुमने वादा किया था तुम मेरी पहली क्लाइंट बनोगी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ