Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Back On Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पोर्नोग्राफी केस में जेल की हवा खाने के बाद से राज कुंद्रा मीडिया की नज़रों से बचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभी सोशल इवेंट्स से भी दुरी बनाई हुई है। साथ ही पहले जो राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे उन्होंने खुद को इस केस के बाद इससे भी दूर कर लिया है। मज़ेदार वीडियो बनाने वाले राज अब लम्बे समय से सोशल मीडिया से गायब थे। लेजिन अब लगता है कि शिल्पा शेट्टी के पति दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।
2 साल बाद राज कुंद्रा ने मारी एंट्री
बट्टा दें, जेल से रिहा होते ही राज कुंद्रा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। ट्रोलिंग से बचने के लिए वो हर जगह से गायब हो गए थे लेकिन अब 2 साल बाद राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर उन्होंने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया और इंस्टाग्राम पर स्वाग से एंट्री मार दी। राज का पहला पोस्ट भी सामने आ गया है। कुछ देर पहले उन्होंने अपने अकाउंट से पहला पोस्ट भी शेयर किया। राज ने अब अपने परिवार के साथ बप्पा की पूजा करते हुए बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के सामने पेश कर दिया है।
कैप्शन में लिखी खास बात
उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘जय श्री गणेश। वो वापस आ गया है! शुभचिंतकों आपका प्यार मुझे मजबूत बनाता है, हटर्स आपका प्यार मुझे अनस्टोपेबल बनाता है! कर्मा कुशल है मैं तो बस धैर्य रख रहा हूं। गणपति बप्पा मोरया!!!! गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।’ राज कुंद्रा के इस कैप्शन ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। सभी लोग राज कुंद्रा के पहले पोस्ट पर जमकर रियेक्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। जैसे ही नेटिज़ेंस को भनक पड़ी कि राज कुंद्रा की इंस्टा पर एंट्री हुई है उन्होंने लाइन से कमेंट करना शुरू कर दिया।
सास और साली ने किया स्वागत
सबसे पहले शिल्पा शेट्टी की मां ने कमेंट किया, ‘बिना मास्क के इंस्टा पर एक बार फिर आपका स्वागत है..!!! भगवान गणेश आपको प्रचुर मात्रा में अच्छा स्वास्थ्य, धन, खुशियाँ और सफलता प्रदान करें.. आपको प्यार.. हमेशा ब्लेस्ड और सुरक्षित रहें.. मां।’ शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने लिखा, ‘लव यू जीजू।’ इसके बाद कुछ यूजर्स उनका स्वागत करते नजर आए तो कई उन्हें धैर्य बनाये रखने की सलाह देते दिखे। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो राज कुंद्रा जो जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ राज कुंद्रा की ही बातें हो हो रही हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines