Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ के धोखाधड़ी केस में EOW ने भेजा समन

Raj Kundra Fraud Case: शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े धोखाधड़ी मामले में उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। लुकआउट नोटिस के बाद अब EOW ने उन्हें समन जारी कर दिया है।

shilpa shetty (2)
विज्ञापन

Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है। वहीं विभाग ने अब राज कुंद्रा को 15 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होने के लिए भी कहा है। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Raj Kundra के खिलाफ धांधली का ये पहला केस नहीं, इससे पहले भी इन केसों में फंसे Shilpa Shetty के पति

विज्ञापन

लुकआउट नोटिस भी जारी

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा को पहले 10 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने समय की मांग करते हुए तारीख आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी। अब उन्हें 15 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होना होगा। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के देश छोड़ने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के मामले से जुड़े राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के एक ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें राज कुंद्रा से जुड़ा ये मामला जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है। शिकायत लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी। कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में करीब 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए थे। ये रकम कंपनी को बढ़ाने के लिए दी गई थी, लेकिन आरोप है कि इसका इस्तेमाल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने निजी लाभ के लिए किया। वहीं अब आर्थिक अपराध शाखा इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

वकील ने क्या कहा?

दीपक कोठारी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा था कि शिल्पा और राज कुंद्रा के साथ हुई मीटिंग में भरोसा दिलाया गया था कि उनके पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे। वहीं कोठारी के वकील का कहना है कि उन्होंने पूरे सबूतों के साथ राज कुंद्रा की कंपनी में इन्वेस्ट किया था। कंपनी पहले से ही दिवालिया थी और उन्होंने दीपक कोठारी को गुमराह किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ