बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ Look Out Circular (LOC) जारी किया है। मामला करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में घिरे हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ बड़े केसों के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस (2021)

जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल ऐप्स के जरिए रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था, जो पैसों के लिए कंटेंट शूट और अपलोड करता था। कई महीनों की जांच-पड़ताल के बाद मामला आज भी चर्चा में है।

ED की रेड और मनी लॉन्ड्रिंग जांच

पोर्नोग्राफी केस से जुड़े आर्थिक लेन-देन पर Enforcement Directorate ने भी अपनी जांच बैठा दी। साल 2024 में ED ने राज कुंद्रा की कई प्रॉपर्टीज अटैच कीं और उनसे पूछताछ की। आरोप यह भी लगे कि उन्होंने संदिग्ध ट्रांजेक्शंस और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से जुड़े लोगों के साथ डीलिंग की थी।

विज्ञापन

IPL और बिजनेस कंट्रोवर्सीज

राज कुंद्रा का नाम IPL स्पॉट फिक्सिंग की जांच में भी सामने आया था, जब वे राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े थे। उस वक्त भी उन्हें काफी सवालों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मामले में उनका नाम बाद में क्लियर हो गया था। इसके अलावा उनके कुछ बिजनेस वेंचर्स पर धोखाधड़ी और निवेशकों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ