Shilpa Shetty breaks down as she meet Baba Siddique family: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।बाबा सिद्दीकी के मर्डर से हर कोई हैरान और परेशान है। हालांकि इस मर्डर के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जोड़े जा रहे है। बाबा सिद्दीकी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही हैं। बाबा सिद्दीकी की मौत से बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है। सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस खबर से टूट चुके हैं।
शिल्पा शेट्टी का बुरा हाल
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें उन्हें लीलावती अस्पताल जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपने पति संग राज कुंद्रा के संग अस्पताल जाती नजर आ रही हैं। हालांकि जब एक्ट्रेस बाबा सिद्दीकी की फैमिली से मिलने जा रही थी, तो इस दौरान उन्हें रोते हुए और आंसू पोंछते हुए देखा गया।
सलमान खान भी बेहद परेशान
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बाबा सिद्दीकी के निधन से शिल्पा शेट्टी बेहद दुखी हैं और अभिनेत्री खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। ना सिर्फ शिल्पा शेट्टी बल्कि सलमान खान भी बाबा सिद्दीकी की मौत से परेशान हैं। जब भाईजान अस्पताल जा रहे थे, तो इस दौरान उन्हें भी बेहद मायूस देखा गया।
डॉक्टर ने दिया बयान
बाबा सिद्दीकी की मौत पर बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे हैं। इस खबर को ना सिर्फ सेलेब्स बल्कि कोई भी सच नहीं मान पा रहा है, लेकिन सच्चाई यही है कि बाबा सिद्दीकी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर डॉक्टर के बयान का भी एक वीडियो मौजूद है, जिसमें डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाबा सिद्दीकी को गोलियां आर-पार हो गई थी। एक गोली उनकी सीने में, तो दूसरी पेट में लगी थी।
कब हुई फायरिंग?
बाबा सिद्दीकी के साथ ये हादसा बीती रात यानी शनिवार रात को उनके बेटे जीशान के ऑफिस के पास हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या नया मोड़ आता है? इस वक्त बाबा सिद्दीकी के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Krishna Hegde ने बॉलीवुड संग Baba Siddique के कनेक्शन पर की बात, कहा- जब वो बच्चे थे…
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines