Sophie Shine Wedding Lehenga By Manish Malhotra: शिखर धवन को कौन नहीं जानता? कभी क्रिकेट में चौके-छक्के मारने पर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई विवादों को लेकर शिखर हमेशा लाइमलाइट में बने रहे. हालांकि, उन्होंने दूसरी शादी रचाई है. उनकी नई पत्नी सोफी शाइन एक आयरिश लड़की है, जिनको वे लंबे समय से डेट कर रहे थे. 21 फरवरी, 2026 को दोनों लोग शादी के बंधन में बंध गए हैं.
यह भी पढ़ें: सनी देओल संग किया डेब्यू, फिर एक इंटीमेट सीन दे बनीं स्टार; आज टॉप एक्ट्रेस में नाम शामिल
धवन और सोफी की शादी
शिखर धवन की पहली शादी 2012 में हुई थी. उनसे क्रिकेटर को एक बेटा भी है. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा टिक ना सका और दोनों का तलाक हो गया. लंबे अरसे तक सिंगल रहने के बाद शिखर को सोफी मिलीं, जिसके साथ वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. अब दोनों ने एकदूसरे के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. इस दौरान शिखर और सोफी के प्यार ने सुर्खियां लूटी ही, लेकिन उनका आउटफिट भी लाइमलाइट ले गया.
सोफी शाइन का खूबसूरत लहंगा
सोफी शाइन ने अपनी शादी में मशहूर बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना. यह लहंगा आइवरी (हल्का सफेद) रंग का था. इसमें सुंदर फूलों की कढ़ाई, नरम रंगों जैसे कोरल, पीच और हरा काम किया गया था. लहंगा ऐसा लग रहा था जैसे कोई बगीचे में फूल खिल रहे हों. ब्लाउज में भी बारीक एम्ब्रॉयडरी और मोतियों का काम था. यह लुक बहुत क्लासी और मॉडर्न था. सोफी ने पारंपरिक लाल लहंगे की बजाय सफेद-आइवरी चुना, जो आजकल की नई ब्राइड्स में बहुत पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें: ‘अदब से बैठते तो…’, देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की रमजान की तस्वीरें, पहनावे पर मिले ताने
शिखर धवन की विवादित पर्सनल लाइफ
शिखर धवन की सोफी शाइन के साथ यह दूसरी शादी है. इससे पहले शिखर ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी के साथ 2012 में शादी रचाई थी, जिनकी पहले से ही 2 बेटियां थीं. इसके बाद 2014 में आयशा से शिखर के बेटे ने जन्म लिया. फिर कुछ समय बाद शिखर और आयशा अलग हो गए. इस दौरान शिखर को पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ा, जिसमें उनके बेटे से न मिलने देने की कड़ी सजा भी शामिल थी. वे अक्सर अपने बेटे से जुड़े पोस्ट शेयर किया करते थे. हालांकि, अब शिखर अपनी लाइफ में सोफी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सनी देओल संग किया डेब्यू, फिर एक इंटीमेट सीन दे बनीं स्टार; आज टॉप एक्ट्रेस में नाम शामिल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines