हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rakhi Sawant के सपोर्ट में बोलीं Sherlyn Chopra, गौहर खान को दिया ये जवाब

विज्ञापन
Sherlyn Chopra Support Rakhi Sawant

Sherlyn Chopra Support Rakhi Sawant: ड्रामा क्ववीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इन दिनों राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी एक-दूसरे पर खूब तंज कस रहे हैं और चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन दोनों एक-दूसरे को लेकर कोई ना कोई नया खुलासा करते नजर आते है।

हाल ही में राख सावंत उमराह के लिए गई थीं और वहां से वापस आने के बाद राखी ने कहा कि उनको फातिमा कहकर बुलाया जाए। साथ ही राखी अबाया पहनकर नजर आई और इस पर एक्ट्रेस गौहर खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर राखी पर तंज कसा था। वहीं, अब इस पर शर्लिन चोपड़ा ने अपनी दोस्त राखी सांवत का सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan से जुड़े इस सवाल का जवाब दें और मुफ्त में पाएं Jawan फिल्म की टिकट

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

दरअसल, उमराह से वापस आने के बाद राखी ने कहा कि सभी उन्हें फातिमा कहकर बुलाएं। साथ ही राखी उमराह से वापस लौटने के बाद अबाया पहने नजर आई। इस पर एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर आपकी किसी धर्म में आस्था है तो उसके लिए आपको 60 कैमरों की जरूरत नही है।

धर्म में आस्था दिल से रखनी पड़ती है- गौहर

इसके आगे गौहर ने लिखा कि किसी भी धर्म में आस्था दिल से रखनी पड़ती है। कुछ हारे हुए लोग इस्लाम को हल्के में ले रहे हैं और इस पवित्र तीर्थ यात्रा का मजाक बना रहे हैं, जो इस्लाम के विश्वासियों के लिए बहुत पवित्र है।

क्या आप इस्लाम के ठेकेदार हो- राखी सावंत

वहीं, गौहर के इस पोस्ट के बाद राखी सावंत ने भी गौहर पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि जो लोग मुझे इस्लाम की परिभाषा सिखा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या आप इस्लाम के ठेकेदार हो। इतना ही नहीं बल्कि राखी की दोस्त शर्लिन चोपड़ा ने राखी का सपोर्ट करते हुए कहा कि कोई भी किसी को ये कहने का हकदार नहीं है कि किसी की धर्म में आस्था कितनी है।

आप किसी के बारे में ऐसा नहीं बोल सकते- शर्लिन 

शर्लिन ने कहा कि राखी को उमराह जाने पर ट्रोल नहीं किया जाएं और आप किसी के बारे में ऐसा नहीं बोल सकते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन राखी सावंत किसी ना किसी वजह से छाई रहती है और अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें