Sherlyn Chopra: मशहूर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ना सिर्फ अपनी बोल्डनेस, बेबाकी के लिए जानी जाती है बल्कि एक्ट्रेस का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता रहा है। किसी ना किसी वजह से शर्लिन चर्चा में आ जाती है और सुर्खियां बटोर लेती हैं। बीते साल भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया, जिसकी वजह से उन्होंने खबरों के बाजार में खूब लाइमलाइट बटोरी। दरअसल, जब शर्लिन ने कांग्रेस नेता के साथ घर बसाने की इच्छा जाहिर की, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।
यह भी पढ़ें- #TeriBaatonMeinAisaUljhaJiya की कमाई में दूसरे दिन उछाल, जानें कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
शर्लिन ने राहुल संग शादी के लिए रख दी थी शर्त
बता दें कि बीते साल जब बीते साल जब शर्लिन चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी संग शादी करना चाहेंगी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि हां बिल्कुल, लेकिन इसके लिए मेरी एक शर्त है। जी हां, राहुल गांधी संग शादी करने के लिए शर्लिन ने एक शर्त रख दी थी। एक्ट्रेस का कहना था कि शादी के बाद में अपना सरनेम नहीं बदलूंगी। जब शर्लिन का शादी को लेकर ये बयान सामने आया तो इसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी और हर तरफ इसके बारे में चर्चा होने लगी।
‘विनोद’ को लेकर भी चर्चा में रही एक्ट्रेस
इतना ही नहीं बल्कि बीते साल एक्ट्रेस ने एक और नाम को लेकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल, पिछले साल शर्लिन का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रेत पर बैठी दिख रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेत पर ‘विनोद’ एक नाम लिखा, जिसके बाद से उन्होंने सुर्खियां बटोरना शुरू किया। लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर अब ये विनोद कौन हैं?
किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती है शर्लिन
इतना ही नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो किसी का नाम ले रही थी। साथ ही वीडियो में शर्लिन ने दिल का सिंबल और लिखा कि M V। इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। बता दें कि ये पहली या दूसरी बार नहीं था बल्कि शर्लिन चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है।
अपने लुक्स और बोल्डनेस से जानी जाती है शर्लिन चोपड़ा
बता दें कि आज शर्लिन चोपड़ा का जन्मदिन है और एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही है। फैंस भी शर्लिन चोपड़ा को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स और बोल्डनेस के लिए चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस का हर लुक लोगों का ध्यान खींचता है। शर्लिन के फोटोज और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines