
#TeriBaatonMeinAisaUljhaJiya की कमाई में दूसरे दिन उछाल, जानें कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 2 Box Office Collection (early estimates): फिल्म की दूसरे दिन की कमाई आ गई है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 2 Box Office Collection (early estimates): शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में मौजूद है। जहां फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। हालिया रिलीज इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
यह भी पढ़ें- शेल्टर होम का सनसनीखेज मामला, जिसने हटाया Bhakshak के चेहरे का नकाब
View this post on Instagram
Sacnilk.com के शुरुआती आंकड़ो की मानें तो इस फिल्म ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि अगर पहले दिन के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की कमाई में उछाल आया है। इसी के साथ अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर ये सवाल उठा रहा है कि क्या ये फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी।
*Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 2 Night Occupancy: 32.01% (Hindi) (2D) #TeriBaatonMeinAisaUljhaJiya https://t.co/pfOoq72EIw*
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) February 10, 2024
हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी और संडे के कलेक्शन में भी भारी उछाल आ सकता है। बता दें कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन महज 6.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले से एक्साइटमेंट बनी हुई थी। फिल्म को अच्छे रिस्पॉन्स के लिए वेलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया। अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को वेलेंटाइन का भी लाभ मिल सकता है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म कितनी कमाई करेगी?
View this post on Instagram
बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है। फिल्म में रोबोट और AI के कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है, जो अक्सर विदेशी फिल्मों में देखने को मिलता है। अब क्या ये भारत में भी कमाल कर पाएगा, ये भी एक बड़ा सवाल है। बता दें कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और फिर दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के अलावा कई अन्य फिल्में भी मौजूद हैं। इनके सबको पीछे छोड़ क्या शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री आगे निकल पाएगी। फिल्म में शाहिद और कृति लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन अराधना शाह और अमित जोशी ने किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: