हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शहजाद पूनावाला ऐसा क्या कहा, हाथापाई पर उतर आए सिवेट तोमर, क्या ‘राइज एंड फॉल 2’ से होंगे बाहर?

वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. शो में पूर्व बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. जिसके बाद सिवेट तोमर को को शो से बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन
शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच हुई लड़ाई? (PIC- @TheKhabriTweets, X)

वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise and Fall 2) दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इस शो को हर कोई देखना पसंद कर रहा है. इस बार शो में कई कंटेस्टेंट नजर आए हैं, जो राजनीति से ताल्लुक रखते हैं. वही कई लोग ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. लेकिन इन दिनों शो में काफी जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है.

आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के शो में इस बार बीजेपी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) भी शामिल हुए हैं. हाल ही में शुरू हुए इस शो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच काफी जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला है. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि सिवेट तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. चलिए जानते है कि आखिर शहजाद और सिवेट के बीच क्यों लड़ाई हुई.

यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही छाई 3 महीने पुरानी ये ‘डिजास्टर’ फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

विज्ञापन

क्यों हुई शहजाद पूनावाला की लड़ाई

शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल  हो रहा है, जिसमें शो के शहजाद पूनावाला कैमरे के सामने आकर कहते हैं हुए नजर आ रहे, ‘जाओ भाई करो अलायंस… ये है पोजिशन्स. जो सिवेत टैटू बनाकर घूम रहा है.’ इसके बाद शहजाद स्वरा भास्कर का भी नाम लेते है. इसी बीच सिवेट आते हैं और शहजाद पूनावाला को पीछे से धक्का देते हैं जिसकी वजह से वो जमीन पर गिर जाते हैं और उनका कुर्ता फट जाता है. शो का यह क्लिप काफी वायरल हो रहा है.

हालांकि, सभी घर वाले मौके पर पहुंचे शहजाद और सिवेट की लड़ाई को छोड़ते हैं. इसके बाद शहजाद पूनावाला कहते हुए नजर आते हैं, शहजाद ने कहा, ‘मैं घर से बाहर जाना चाहता हुं और मैं शो के मेकर्स और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर से बात करना चाहता हूं.’ उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘मैं अपने विचारों के लिए मर मिटने को तैयार हूं’. शहजाद ने आगे यह भी कहा कि मैंने मुंह से बात की है किसी पर हाथ नहीं उठाया है. मैने प्रवोक (भड़काना) किया उन्होंने भी किया. लेकिन जो ये मेरे साथ हुआ है ये सही नहीं हैं.

विज्ञापन

‘राइज एंड फॉल’ शो से बाहर होंगे सिवेट तोमर?

वहीं शो के दूसरे कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर और करण का मानना है कि शहजाद ने काफी उन्हें (सिवेट) को उकसाया है, जिसकी वजह से ये सब हुआ है. वहीं सिवेट का सपोर्ट करते हुए स्वरा भास्कर और करण ने विरोध में शो छोड़ने का निर्णय लिया है. इस बार ‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव, शहजाद, प्रियंका, स्वरा, सिवेट, इरिना, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल और मनीष कश्यप शामिल हुए हैं. हालांकि, सिवेट तोमर शो से बाहर हुए हैं कि नहीं अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola