मुंबई: फैंस के दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों गाने के रीक्रिएट वर्जन को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से उन्हें हिंदी रोमांटिक गानों को अपनी आवाज में गाते हुए देखा जा रहा है। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
अभी पढ़ें – फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, वेब सीरीज XXX से जुड़ा है मामला
शहनाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी आवाज में फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ (Humari Adhuri Kahani) का एक खूबसूरत गाना “हां हंसी बन गए” (Haan Hasi Ban Gaye) को गाती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस गाने के ओरिजिनल वर्जन को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। लेकिन इसमें कोई शक़ नहीं है कि शहनाज़ (Shehnaaz Gill Video) ने भी इसे काफी खूबसूरती से गाया है। फैंस पहले से ही उनकी आवाज के कायल हैं, यही कारण है कि वो जब भी अपनी वीडियो अपलोड करती हैं तो फैंस उसपर दिल खोलकर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं।
वीडियो को साझा करते हुए, शहनाज़ ने कैप्शन में सिर्फ कुछ स्टार वाली इमोजीज ही डाली हैं और Composed & mastered by – @apurvakrishnaofficial @rhsharma504 @samirdharap9 को टैग किया है। वीडियो में शहनाज ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी है। बिना मेकअप के भी सना अपनी सादगी और मुस्कान से फैंस का दिल जीत रही हैं।
नेटिजेंस भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल वॉइस।’ दूसरे ने लिखा- ‘मेरी राजकुमारी फिर से अपनी अद्भुत खूबसूरत आवाज के साथ धमाल मचा रही है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वाह! क्या आवाज है’। इसके अलावा भी तमाम फैंस शहनाज पर प्यार बरसाते देखे जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Robbie Coltrane: नहीं रहे हैरी पॉटर के ‘हैग्रिड’, मशहूर एक्टर रॉबी कोलट्रेन का निधन
शहनाज़ की करियर की शुरुआत बिग बॉस 13 से हुई थी, जहां से उन्हें एक लम्बी फैन फॉलोविंग मिली। एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग और मॉडलिंग भी करती रही हैं। वहीं शहनाज़ अब जल्द ही हिंदी सिनेमा में सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” (Kisi Ka Bhai, Kisi Ka Jaan) से अपना डब्यू करने जा रही हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
57 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
3 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
21 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines