Shehnaaz Gill: मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल के साथ हादसा हो गया है, जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. ये हादसा शहनाज के साथ शूटिंग करते वक्त हुआ है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला और शहनाज के साथ क्या हुआ है?
शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शूटिंग के दौरान का है और बिहाइंड द सीन है. सामने आए वीडियो में शहनाज गिल सेट पर दौड़ती नजर आती हैं और इसी दौरान उनकी नोज रिंग अचानक मुंह में चली जाती है और उसे निगल लेने की आशंका जताई जाती है.
सौरभ सचदेवा ने की मदद
इस वीडियो में एक्टर सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते नजर आते हैं और उनकी पीठ थपथपाकर नोज रिंग बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. वीडियो देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए, लेकिन घबराने की बात नहीं है. इतना ही नहीं बल्कि शहनाज ने काम के प्रति अपना कमिटमेंट बनाए रखा.
यूजर्स ने ध्यान रखने को कहा
इसके अलावा वीडियो को देखकर फैंस और यूजर्स ने उन्हें सावधानी बरतने की भी सलाह दी है. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि सबसे पहले अपना ध्यान रखो, शहनाज. दूसरे यूजर ने लिखा कि ध्यान रखिए अपना. तीसरे यूजर ने लिखा कि सबसे पहले अपनी सेहत का ख्याल रखें. इस तरह लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं.
शहनाज ने जारी रखी शूटिंग
इन सबके बाद भी शहनाज ने अपनी शूटिंग जारी रखी और अपने काम को पूरा किया, जिसके लिए भी लोगों ने उनकी खूब तारीफ की. इसके अलावा ये भी गौर करने वाली बात है कि सेट पर कलाकारों को कई बार अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ जाता है. हालांकि, सेट पर हर एक चीज का ख्याल रखा जाता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो टेंशन में ला देती हैं.
शहनाज का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘Ishqnama’ में नजर आई थीं. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब उनके अगले प्रोजेक्ट्स में ‘Singh vs Kaur 2’ और ‘Sab First Class’ शामिल हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Toxic की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने पैसा लगाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines