Shehnaaz Gill: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम शहनाज गिल अपने एंटरटेनिंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सना को उनकी बातों और उनके भोलेपन के लिए पसंद किया जाता है। साथ ही वो मल्टी टैलेंटेड हैं। शहनाज न सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग करती हैं, बल्कि वो डांसिंग में भी माहिर हैं और सिंगिंग में तो उनका कोई जवाब ही नहीं। इतनी सारी खूबियों के साथ वो जहां भी जाती हैं फैंस फिर से उनके प्यार में डूब जाते हैं। हाल ही में शहनाज गिल एक गरबा इवेंट में पहुंची थीं।
शहनाज गिल का छत्तीसगढ़ से वीडियो वायरल
अब इस इवेंट से शहनाज गिल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। शहनाज ने स्टेज पर आते ही ढेर सारी मस्ती की और छत्तीसगढ़ के लोगों को जमकर एंटरटेन भी किया। इस गरबा इवेंट में शहनाज गिल ने मानों जान फूंक दी थी। एक्ट्रेस ने जब अपने फैंस से बातचीत बढ़ाई तो स्टेज पर उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। अक्सर एक्ट्रेस के साथ ऊप्स मोमेंट होते हैं। कभी उनकी ड्रेस धोखा देती है तो कभी एक्ट्रेस ड्रेस में अटक कर गिर जाती हैं।
स्टेज पर निकल गया शहनाज का थूक
लेकिन न तो शहनाज की ड्रेस के साथ कोई प्रॉब्लम हुआ और न ही वो गिरीं। बल्कि उनके साथ तो कुछ इससे भी अजीब चीज हो गई। दरअसल, शहनाज स्टेज पर खड़े होकर माइक पकड़कर फैंस से बात कर रही थीं। बातों-बातों में उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि न सिर्फ खुद शहनाज बल्कि वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे और अब ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ही इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। हुआ ये कि जब शहनाज बात कर रही थीं तो उनका थूक निकल गया। किसी ने ये नोटिस भी नहीं किया, बल्कि खुद शहनाज ने माइक पर ये कहा, ‘मेरा थूक निकला गया।’
यह भी पढ़ें: Adnan Sami पर टूटा दुखों का पहाड़, सिंगर की मां का हुआ इंतकाल
एक्ट्रेस के अंदाज पर फिदा हुए फैंस
ये कहते हुए भी वो खुद ही हंस रही थीं। अब उनका ये क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस पर कोई कमेंट कर कह रहा है, ‘ये बंदी पूरी कॉमेडियन है।’ किसी ने कहा, ‘शहनाज शो में मुझे लगता है गुटखा खा के आई थी।’ एक फैन ने हंसते हुए कहा, ‘इतना भी सच नहीं बोलना था।’ अब कोई उन्हें क्यूट बोल रहा है तो कोई उन्हें सच्चे दिल का इंसान बता रहा है। सना का ये क्यूट वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines