Adnan Sami पर टूटा दुखों का पहाड़, सिंगर की मां का हुआ इंतकाल

Adnan Sami Mother Passed Away: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी की मां का निधन हो गया है। सिंगर की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं और ये बुरी खबर खुद अदनान ने कन्फर्म की है।

Adnan Sami Mother Passed Away

Adnan Sami Mother Passed Away

विज्ञापन

Adnan Sami Mother Passed Away: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर सुनाई है। सिंगर के घर मातम पसर गया है और जिंदगी में दुख के बादल छा गए हैं। अदनान सामी के सिर से मां का साया उठ गया है। अदनान सामी की मां का इंतकाल हो गया है और ये दुखद खबर खुद सिंगर ने सुनाई है। उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर दुनिया को मां के निधन की जानकारी दी है।

अदनान सामी की मां का हुआ निधन

अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान (Begum Naureen Sami Khan) ने आज यानी सोमवार, 7 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली। नौरीन सामी खान 77 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए लविदा कह गईं। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। सिंगर की मां के निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन

अदनान सामी ने शेयर किया पोस्ट

अब सिंगर अदनान सामी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उनका पोस्ट देख अब सिंगर के करीबी और उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, मां की तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे।’

विज्ञापन

दुख में डूबे अदनान सामी

अदनान सामी ने अपने इस भावुक नोट में आगे लिखा, ‘कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे…आमीन…।’ अब सिंगर का ये पोस्ट देख बॉलीवुड सेलेब्स, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग और फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। साथ ही सिंगर अदनान सामी को सांत्वना दे रहे हैं। मिमी माथुर ने इस पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है, प्रिय अदनान, रोया और मदीना। परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’ बाकी फैंस ने ‘रेस्ट इन पीस’ और ‘ॐ शांति’ के कमेंट किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ