Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Shehnaaz Gill On Bollywood: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शहनाज गिल ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में शहनाज के किरदार को सराहा गया। हालांकि, उनका किरदार काफी छोटा था। वहीं, एक्ट्रेस अब करण बुलानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (Thanks For Coming) में नजर आने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में लगी हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इडंस्ट्री में टिके रहने के लिए फिगर पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वो बॉलीवुड में एंट्री नहीं करती तो आज भी वहीं पुराने वाली मोटी शहनाज होतीं।
यह भी पढ़ें: Imlie 30 September Update: रुद्र ने ‘इमली’ के सामने रखा बेटे से शादी का प्रपोजल, चीनी ने रचा ये षड्यंत्र
साथ ही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill On Bollywood) ने आगे बात करते हुए बताया कि एक बार उनको किसी की तरह से एक रोल ऑफर हुआ था, जिसमें उनको पुरानी वाली मोटी शहनाज जैसा ही दिखना था, जिसको लेकर उन्होंने हाथ जोड़ लिए और कहा कि ‘आप मुझसे कुछ भी करवा लें, लेकिन अब मैं फिर से मोटी नहीं हो सकती। मुझे पता है मैंने कैसे अपना मोटापा कम किया है। ये अब मुझसे नहीं होगा’। साथ ही उन्होंने बताया कि उनको अपनी पहले वाली मोटी शहनाज की इमेज ही पसंद हैं।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इस बात का भी खुलासा किया को पतली होने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं खुद को पहले पसंद किया करती थी, जो लोग इस इंडस्ट्री में नहीं वो यहां से अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, क्योंकि वो अपनी मर्जी से खा सकते हैं।
ऐसी लाइफ जीने का क्या फायदा जो खुलकर खा भी नहीं सकते। इससे अच्छा तो मैं मर ही जाऊं.. मोटा-पतला कुछ नहीं होता है’। बता दें कि शहनाज की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला और डॉली सिंह मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।