Shehnaaz Gill कैमरे के सामने हुई शर्मसार, एक्ट्रेस के Oops मूमेंट पर यूजर्स ने किया ट्रोल

शहनाज गिल अक्सर ही अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल चुरा लेती है। शहनाज का अपना फैनबेस है, जो उन्हें जमकर सपोर्ट करता है। इस बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill का वीडियो वायरल। image credit- instagram

विज्ञापन

पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। इस बीच शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और यूजर्स का इस पर क्या कहना है?

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर शहनाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल एक सोफे पर बैठी हैं और पैपराजी उनका फोटो और वीडियो लेने के लिए एक्साइटेड हैं। इस दौरान शहनाज ने बेहद छोटी ड्रेस पहनी है, जिसमें वो अनकंफर्टेबल-सा फील कर रही हैं। वीडियो में जैसे ही पैप्स शहनाज का फोटो लेने लगते हैं, तो एक्ट्रेस अचानक से कहती हैं कि अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ थोड़ा।

Advertisment

ट्रोल हो रही शहनाज

शहनाज के ये कहने पर पैप्स भी रुक जाते हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यूजर्स भी इस पर शहनाज को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतने छोटे कपड़े क्यों पहनते हो, जब बार-बार नीचे करना पड़ता है। दूसरे यूजर ने कहा कि खुद को अगर कंफर्टेबल फील नहीं हो रहा, तो क्यों ऐसे कपड़े पहनती हो? तीसरे यूजर ने कहा कि कंफर्टेबल फील हो रहा है, तो पहनकर क्यों आई हो?

Shehnaaz Gill

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

एक और यूजर ने लिखा कि भाई तेरी सोच नहीं उसके कपड़े ही छोटे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम सोच बड़ी कर लेंगे, तुम कपड़े बड़े कर लो। एक यूजर ने लिखा कि ये पहना ही क्यों है? एक और यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी ड्रेस क्यों पहनी है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी ड्रेस क्यों पहनती हो, जो ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़े। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोगों ने शहनाज को खूब भला-बुरा सुनाया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ