Bigg Boss 19 के लिए ये 6 नाम ऑलमोस्ट कंफर्म, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के शुरू में अब लंबा टाइम नहीं बचा है। हर कोई इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब शो के छह ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट। IMAGE CREDIT- instagram

Bigg Boss 19 Almost Confirm Contestants: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। शो के मेकर्स ने तमाम लोगों को शो के लिए अप्रोच किया है। उन्हीं नामों से छह ऐसे नाम सामने आए हैं, जो ऑलमोस्ट कंफर्म माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 19 के लिए किसका-किसका नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है?

ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शो के ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम है। पोस्ट में बताया गया है कि बिग बॉस के लिए 6 नाम लगभग कंफर्म हैं और ये हैं हुनर हाली, अपूर्वा मुखीजा (रिबेल किड), मिस्टर फैजू (फैसल शेख), धनश्री वर्मा, भाविका शर्मा और श्रीराम चंद्र।

ऑफिशियल जानकारी नहीं

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि गौर करें ये लगभग फाइनल हैं, लेकिन 100% इनकी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि सारे ही नाम कंफर्म है। दूसरे यूजर ने कहा कि क्या धीरज नहीं आएंगे? तीसरे यूजर ने लिखा कि एक्साइटेड। चौथे यूजर ने लिखा कि टॉप छह। एक ने कहा कि मजा ही आ जाएगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने पोस्ट पर किए हैं।

कब शुरू होगा शो?

इसी के साथ अगर सलमान खान के शो के शुरू होने की बात करें तो चर्चा है कि बिग बॉस के 19वें सीजन का प्रीमियर अगस्त के पहले हफ्ते में होगा। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। बिग बॉस को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार शो पांच महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

शो का हर कोई कर रहा इंतजार

इसके अलावा शो को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान सिर्फ तीन महीने शो को होस्ट करेंगे और इस बार शो में तीन होस्ट होंगे। अब सभी को मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है कि शो कब ऑन एयर होगा और कौन इसे होस्ट करेगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ