Sidharth Shukla Shehnaaz Gill: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की लव स्टोरी अधूरी रह गई है। एक्टर के निधन से न उनकी रियल लाइफ स्टोरी पूरी हो पाई और न ही रील लाइफ। एक तरफ शहनाज गिल का दिल टूटा तो वहीं, उनकी रूमी भी उनका इंतजार ही करती रह गई। यहां बात सिद्धार्थ की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ (Broken But Beautiful) की हो रही है। इस शो के तीसरे सीजन में सिद्धार्थ ने लवर बॉय का रोल निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया और ये सीजन सुपर-डुपर हिट हो गया।
सिद्धार्थ के बाद शहनाज होंगी ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का हिस्सा?
बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन का हिस्सा थे, लेकिन उनके निधन की वजह से मेकर्स ने इसका चौथा सीजन स्किप कर दिया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कुछ समय पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि वो फैंस के लिए उनकी पसंदीदा सीरीज का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। अब इस शो का सीजन 5 आने वाला है। अब इसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। सिद्धार्थ के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल इस सीरीज को आगे बढ़ाएंगी।
शहनाज के साथ बनेगी किसकी जोड़ी?
कहा जा रहा है कि शहनाज अब सिद्धर्थ की लिगेसी को आगे बढ़ाने वाली हैं। इस शो के साथ ही शहनाज का ओटीटी डेब्यू भी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज का नाम सीजन 5 की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल कर लिया गया है। अब वो इस शो में किसके साथ रोमांस करेंगी उस नाम का भी खुलासा हो चुका है। खबरें हैं कि शहनाज की जोड़ी अब हैंडसम हंक कुशाल टंडन के साथ बनाई जाएगी। ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सीजन 5 को अब इस नई और फ्रेश जोड़ी के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Chiranjeevi ने IndiGo कर्मचारी के साथ ये क्या कर दिया? वीडियो देख भड़के फैंस
SidNaaz के फैंस हुए खुश
हालांकि, अभी तक ये खबर कंफर्म नहीं हुई है। ऐसे में फैंस भी शहनाज गिल और कुशाल टंडन के शो में जुड़ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स शहनाज के शो में होने की खबर पर कब ठप्पा लगाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो फैंस खुशी से झूमते दिख रहे हैं। SidNaaz के फैंस भी सिद्धार्थ के बाद उनकी हर चीज में शहनाज की ही झलक देखते हैं। ऐसे में अगर ये खबर सच्ची निकली तो ये सीजन भी सुपरहिट हो जाएगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines